विवेक खंड-2 जन कल्याण समिति की बैठक:गंदे पानी और कूड़ा कलेक्शन की समस्या पर चिंता, एलडीए से समाधान की मांग
लखनऊ के विवेक खंड-2 जन कल्याण समिति की कार्यकारिणी बैठक प्रचार सचिव अविरल बिसारिया के निवास पर उपाध्यक्ष अनिल भटनागर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के कार्यकारी महासचिव कर्नल एएन पांडेय और सचिव संजय निगम प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए। सचिव राजीव सक्सेना ने पदाधिकारियों व सदस्यों का स्वागत किया। जीव सक्सेना ने बताया कि संजय निगम के प्रयासों से विवेक खंड-2 में लंबे समय से लंबित करीब 55-60 नए पीएनजी कनेक्शन लगवाए गए हैं। शेष कनेक्शनों के लिए प्रयास जारी हैं। कई घरों में कनेक्शन न लगने पर नाराजगी जताई गई। सदस्यों ने नियमित कूड़ा कलेक्शन और सड़कों पर सफाई न होने की समस्या भी उठाई। पेयजल और अतिक्रमण का मुद्दा उठा बैठक में अनियमित पेयजल आपूर्ति और गंदे पानी की समस्या पर चिंता जताई गई। खाली प्लॉटों में घास-फूस की समस्या के समाधान के लिए एलडीए उपाध्यक्ष के संज्ञान में मामला लाने का सुझाव दिया गया। एनएन टंडन ने पीएनबी तिराहे पर ट्रैफिक कांस्टेबल की तैनाती की मांग की। डॉ. ए.के. सिंह ने एलडीए मार्केट में दुकानदारों के अनधिकृत कब्जे का मुद्दा उठाया। अंत में अनिल भटनागर ने धन्यवाद दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)