LU स्टूडेंट को पुलिस ने हिरासत में लिया:जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में होना था शामिल, टैगोर लॉन से हिरासत में लिया
लखनऊ विश्वविद्यालय के एक स्टूडेंट को शुक्रवार देर शाम हिरासत में लेने का वीडियो सामने आया है। जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना हो रहे शुभम खरवार को पुलिस ने टैगोर लॉन से हिरासत में ले लिया। वह दिल्ली जाने के लिए की तैयारी में था। शुभम खरवार के मुताबिक, वह जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली जाने वाले थे। रवाना होने से पहले ही पुलिस उन्हें टैगोर लॉन से अपने साथ ले गई। इस बीच लखनऊ विश्वविद्यालय के कई अन्य स्टूडेंट्स पर भी पुलिस की नजर है। दिल्ली के प्रदर्शन को देखते हुए लखनऊ में भी पुलिस अलर्ट मोड़ पर दिख रही है। दिल्ली जाने से पहले हिरासत में लेने का आरोप शुभम ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें दिल्ली जाने से पहले ही हिरासत में ले लिया। उनका कहना है कि वह प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जा रहे थे। घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में स्टूडेंट्स के बीच भी इस मामले को लेकर चर्चा रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)