सीतापुर में बहुजन नायक को दी श्रद्धांजलि:मान्यवर कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर संगोष्ठी, सामाजिक न्याय का संकल्प
सीतापुर में खैराबाद ब्लॉक के ग्राम कथा भारी में बहुजन आंदोलन के महानायक और सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत मान्यवर कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान भीम आर्मी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके विचारों, संघर्षों और बहुजन समाज के उत्थान में योगदान पर प्रकाश डाला। संगोष्ठी में भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष राकेश राजवंशी, महासचिव विनोद गौतम, तहसील अध्यक्ष अनुपम गौतम, जिला मीडिया प्रभारी संतोष राव और तहसील संगठन सचिव धनपाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि कांशीराम ने सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनके विचार आज भी समाज को जागरूक और संगठित होने की प्रेरणा देते हैं। इस दौरान सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा समाज को शिक्षित, संगठित और जागरूक बनाने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)