मॉडल गर्लफ्रेंड पहली बार लखनऊ के क्लब में मिली थी:मां बोलीं- पावर वालों से उसके संपर्क थे, चेहरे पर लिपस्टिक लगाकर बेटे को सिगरेट से दागा
'वह (मॉडल) पहली बार मेरे बेटे से लखनऊ के एक क्लब में मिली थी। दोनों की बीच नजदीकी बढ़ी तो डेटिंग भी करने लगे। पावर वालों से उसके संपर्क थे, जिसकी वजह से बेटे को उसने दबा दिया। बेटा एक केस में फंस गया, उसके बाद से वह ब्लैकमेल करने लगी। अंत समय में तो उसने सिगरेट से दागा। बेटे की बॉडी पर कई निशान मिले। चेहरे पर लिपस्टिक लगा दी थी।' ये शब्द हैं लखनऊ की रंजना शर्मा के, जिनके बेटे शिवा शर्मा (28) की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हुई है। मामले में पुलिस ने उनकी शिकायत पर शिवा की गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे, आदिल सहित दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मां ने कहा है- इतना मार खाने से कोई भी मर्द रो दे, जितना मेरे बेटे को मारा जाता था। रोज देखती थी, लेकिन…। आरोपी गर्लफ्रेंड की 3 तस्वीरें, जो उसकी लग्जरियस लाइफ बताती हैं- पिछले महीने दोस्त ने बताया था कि परेशान किया जा रहा रंजना बताती हैं कि करीब चार महीने स बेटे को श्रद्धा ब्लैकमेल कर रही थी। पुलिस जांच में सामने आ रहा कि गोमतीनगर स्थित क्लब में कॉमन फ्रेंड्स के जरिए श्रद्धा और शिवा में दोस्ती हुई। इसके बाद बात डेट तक पहुंची। इस बीच किसान बाजार स्थित एक कैफे में दोनों अक्सर मिलते थे। बीते सितंबर में भी शिवा ने अपने कॉमन फ्रेंड्स तक भी यह बात पहुंचाई कि उसे परेशान और ब्लैकमेल किया जा रहा। मां ने शिवा की गर्लफ्रेंड श्रद्धा पर आरोल लगाए हैं कि उसने बेटे के शरीर पर सिगरेट से कई जगह दागे थे। पंचायतनामा के समय पर भी जब पुलिस ने सिगरेट से दागने की बात नहीं दिखाई तो इसपर आपत्ति की, जिसके बाद दागने के निशान दिखाए गए। पॉवर कॉरिडोर की हनक से डरता रहा शिवा रंजना शर्मा ने बेटे की बॉडी पर फुल बॉडी एक्सटार्शन की बात कही है। साथ ही बेटे और श्रद्धा के बीच की कुछ चैट्स भी पुलिस को दी हैं। पुलिस जांच में सामने आ रहा है कि श्रद्धा का यूपी के पॉलिटिकल लीडर्स, टॉप ब्यूरोक्रेट के साथ में इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से भी जान-पहचान थी। इसी प्रभाव का इस्तेमाल कर श्रद्धा, शिवा को दबाव में रखकर डराती थी। 30 अगस्त को गोमतीनगर के टिंकल पिंक क्लब में फायरिंग के मामले में शिवा आरोपी था, जिसके बाद उसे बिहार के पटना से एसटीएफ ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसपर 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। इसी के बाद से शिवा जेल जाने से डरने लगा था। आरोप है कि इसी का फायदा श्रद्धा उठा रही थी। वहीं, पुलिस इस मामले में भी श्रद्धा और शिवा के साथियों के भूमिका की जांच कर रही है कि कहीं इन लोगों ने उकसाकर फंसाने के लिए गोली तो नहीं चलवाई थी। घटना के बाद अपार्टमेंट पर पहुंची सफेद ऑडी घटना के बाद अपार्टमेंट पर एक सफेद रंग की ऑडी कार भी करीब 15 मिनट में पहुंची थी। पुलिस इस कार की भी डिटेल इकट्ठा करने में जुटी है कि आखिर कौन था, जो इसे लेकर आया था, या फिर इसमें गया है। वहीं, घटना के समय मौके पर मौजूद अपार्टमेंट के लोगों ने बताया कि युवक की बॉडी पर सिर्फ अंडरवियर थी। साथ ही चेहरे पर लिपिस्टिक लगाई गई थी। शिवा की मां ने बताया कि घटना से दो दिन पहले बेटा बीएमडब्ल्यू कार लेकर घर से निकला था। उसके बाद से वह वहीं पर था। दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हजरतगंज पुलिस की तरफ से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का दावा किया जा रहा है लेकिन घटना के दो दिन बाद भी एक भी आरोपी पकड़ा नहीं गया है। एसीपी हजरत गंज रजनीश वर्मा ने बताया कि मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हुआ है। ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- लखनऊ में गर्लफ्रेंड के फ्लैट से गिरकर कारोबारी की मौत:मां बोली- लड़की ने पीटकर फेंका; 4 महीने से लिव-इन में रह रहा था लखनऊ में चौथी मंजिल से गिरकर एक कारोबारी की मौत हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा की मां ने गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप लगाया है। वह पिछले 4 महीने से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन में रह रहा था। गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है। उसके इंस्टाग्राम पर 1 लाख 41 हजार फॉलोअर हैं। उसने कुछ गानों के एलबम में भी काम किया है। पढ़िए पूरी खबर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)