मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट होगी; राहुल के मार्च पर CJI बोले- धमका नहीं सकते; योगी ने अतीक के इलाके कसारी-मसारी का नाम बदला

Oct 16, 2026 - 05:42
0
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट होगी; राहुल के मार्च पर CJI बोले- धमका नहीं सकते; योगी ने अतीक के इलाके कसारी-मसारी का नाम बदला
नमस्कार, कल की बड़ी खबर चुनाव आयोग के नए फैसले से जुड़ी है। 17 राज्यों में SSR के तहत वोटर लिस्ट अपडेट की जाएगी। दूसरी खबर CJI के बयान की है, उन्होंने कहा- हमें कोई धमका नहीं सकता। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे सीएम योगी ने माफिया अतीक के इलाके का नाम बदलकर क्या रखा? ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली के कनॉट प्लेस में शाम 5 बजे तिरंगा यात्रा निकालने का ऐलान किया है। 2. सुप्रीम कोर्ट पश्चिम बंगाल में SIR में वोटर लिस्ट से हटाए गए लोगों की अपीलों पर सुनवाई करेगा। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. एमपी-यूपी सहित 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट होगी; 30 राज्यों से 13 करोड़ नाम हटाए गए थे चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान समेत 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट का स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) कराने का निर्देश दिया है। इसके तहत वोटर लिस्ट अपडेट होगी। SSR में क्या-क्या होगा: इसमें नए नाम जोड़े जाएंगे और पहले से दर्ज जानकारी में गलतियां सुधारी जाएंगी। 1 जनवरी 2027 तक 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवा भी वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। 30 राज्यों से 13 करोड़ नाम हटाए गए थे: यह आदेश स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर विवाद और विरोध के बीच आया है। SIR के दौरान 20 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में करीब 13 करोड़ नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। चुनाव आयोग ने कहा है कि जिन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में SIR चल रहा है या हाल ही में पूरा हुआ है, वहां SSR का शेड्यूल बाद में घोषित किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें... 2. सुप्रीम कोर्ट तक मार्च पर राहुल को नोटिस, CJI बोले- हमें कोई धमका नहीं सकता 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष के मार्च मामले में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान CJI सूर्यकांत ने कहा कि कोई भी कोर्ट को डरा-धमकाकर दबाव में नहीं ला सकता। ऐसी कोशिशें बेकार हैं। इन पर कोई ध्यान नहीं देता। CJI बोले- हम कल्पना में नहीं जीते, सब पता है: CJI ने कहा कि हमें पता कि कोर्ट के बाहर क्या कहा जा रहा है और कोर्ट के अंदर क्या कहा जा रहा है। हम किसी काल्पनिक दुनिया में नहीं जी रहे हैं। हमें हर बात की जानकारी है। CJI ने राहुल का नाम लिए बिना यह भी कहा कि याचिकाकर्ताओं में से एक के आचरण पर सवाल करेंगे और उसे सफाई देनी होगी। CJI ने ज्ञापन लेने से मना किया, विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट मार्च निकाला पूरी खबर पढ़ें... 3. पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने नई राजनीतिक पार्टी बनाई, नाम- 'जननीति भारत' रखा, मिर्जापुर सदर से चुनाव लड़ेंगी यूपी की पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने अपनी पार्टी बनाने का ऐलान किया है। पार्टी का नाम ‘जननीति भारत’ रखा है। गुरुवार दोपहर एक बजे फेसबुक पर वीडियो पोस्ट करके उन्होंने बताया कि वह 2027 के विधानसभा चुनाव में मिर्जापुर जिले की सदर सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगी। दिव्या मित्तल ने कहा- 'जननीति भारत' में राज आपका होगा। जननीति भारत 2027 उत्तर प्रदेश का चुनाव लड़ेगी। 5 साल सरकार आपके हिसाब से चलेगी। दिव्या मित्तल ने कहा था- पैसा, बाहुबल नहीं चाहिए: 30 सितंबर को दिव्या मित्तल ने राजनीति में एंट्री का ऐलान किया था। कहा था- यूपी में ही रहूंगी। डरूंगी नहीं, सवाल करूंगी। किसी पार्टी के साथ नहीं जुड़ूंगी। अकेले चलूंगी। मेरा मकसद राजनेता बदलना नहीं, बल्कि पूरी राजनीति बदलना है। मुझे पैसा और बाहुबल नहीं चाहिए। पूरी खबर पढ़ें… 4. योगी ने अतीक के इलाके कसारी-मसारी का नाम बदला, माफिया की कब्जाई जमीन पर गरीबों के लिए फ्लैट बनेंगे योगी ने माफिया अतीक अहमद के इलाके कसारी-मसारी का नाम बदलकर श्रीकृष्ण पुरी करने का ऐलान किया। सीएम ने गुरुवार को प्रयागराज में कहा कि कसारी-मसारी नाम कसाइयों वाला लगता था। उन्होंने अतीक और उसके गुर्गों के कब्जे से मुक्त कराई गई सरकारी जमीन पर बनने वाले फ्लैटों का भूमिपूजन किया। योगी ने कहा- अब सरकार माफिया की जमीन पर गरीबों के आशियाने बना रही है। कभी माफिया अतीक-अशरफ जिस जमीन पर पैर रखते थे, वह उनकी हो जाती थी। प्रदेश सरकार उनके सामने घुटने टेक देती थी। कब्जे की जमीन पर गरीबों के लिए 602 फ्लैट बनेंगे: प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) की 9,811 वर्गमीटर की इस आवासीय परियोजना में 14 मंजिला बिल्डिंगें बनाई जाएंगी। इनमें कुल 602 फ्लैट होंगे। हर फ्लैट में 2 बेडरूम, हॉल और किचन होगा। पूरी खबर पढ़ें… 5. 1 नवंबर से फोन स्क्रीन पर कॉलर का नाम दिखाना जरूरी, जिस ID से सिम खरीदी, वही नाम डिस्प्ले होगा 1 नवंबर 2026 से आपके फोन पर जब भी किसी का कॉल आएगा, तो स्क्रीन पर उस व्यक्ति का नंबर और नाम दोनों दिखेंगे। जिस ID से सिम खरीदी, वही नाम डिस्प्ले होगा। इससे फर्जी कॉल पहचानने में मदद मिलेगी। सिम लेते वक्त जो नाम दर्ज कराया, वो दिखेगा: जिस भी व्यक्ति ने आपको फोन किया है, आपकी मोबाइल स्क्रीन पर उसका नाम दिखेगा। अगर फोन करने वाले व्यक्ति का नाम आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट है तो वही नाम दिखेगा। अगर उसका नंबर सेव नहीं है तो सिम लेते वक्त फोन करने वाले ने जो नाम दर्ज कराया था, वह दिखेगा। मोबाइल यूजर्स को इस फैसले से क्या फायदे होंगे: सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि फर्जी कॉल्स, साइबर फ्रॉड, स्पैम कॉल्स और ब्लैकमेलिंग जैसी घटनाओं पर रोक लगेगी। फर्जी नामों से सिम चला रहे लोगों की पहचान आसान हो जाएगी और यूजर्स को थर्ड-पार्टी एप्स जैसे ट्रू कॉलर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। पूरी खबर पढ़ें... 6. भाजपा बोली- नेहा बोरा बांग्लादेश जैसा आंदोलन चाहती हैं, उनके शब्दों के पीछे राहुल गांधी की सोच भाजपा ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के बांग्लादेश के जेन-जी आंदोलन पर दिए बयान को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया कि नेहा बोरा के शब्दों के पीछे राहुल गांधी की सोच है। नेहा बोलीं थीं- बांग्लादेश के आंदोलन से प्रेरित: नेहा बोरा ने दो दिन पहले बांग्लादेश के सोशलिस्ट स्टूडेंट्स फ्रंट (SSF) को उनके छठे सेंट्रल कॉन्फ्रेंस के लिए बधाई देते हुए एक वीडियो मैसेज भेजा था। इसमें उन्होंने कहा कि भारत का जेन-जी आंदोलन बांग्लादेश के आंदोलन से प्रेरित है। SSF बांग्लादेश के छात्र आंदोलन और तख्तापलट के घटनाक्रमों में सक्रिय था। भंडारी बोले- राहुल लोकतंत्र को नष्ट करने की साजिश रच रहे: भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने कहा- बांग्लादेश में क्या हुआ, यह साफ है। एक इस्लामवादी समूह ने भीड़ का इस्तेमाल करते हुए अराजकता फैलाई और पूरी व्यवस्था को खत्म करने की कोशिश की। उनका मकसद सत्ता परिवर्तन था। नेहा बोरा भी भारत में बांग्लादेश जैसा अराजक आंदोलन चाहती हैं। पूरी खबर पढ़ें... 7. हूती विद्रोहियों ने यमन के राष्ट्रपति भवन पर हमला किया, पीएम भी थे, बाल-बाल बचे यमन के अदन शहर में हूती विद्रोहियों ने राष्ट्रपति भवन पर 5 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। हमले के समय प्रधानमंत्री शाया मोहसेन अल-जिंदानी और सरकार के कई मंत्री परिसर में मौजूद थे, सभी सुरक्षित हैं। हमले में 4 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 2 सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। देश में लबे समय से संघर्ष जारी: अदन यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार की अंतरिम राजधानी है। देश में सरकार और ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के बीच लंबे समय से संघर्ष जारी है। चीन की मदद से मिसाइल बना रहे हूती विद्रोही: यमन के हूती विद्रोही चीन से मंगाए गए पुर्जों की मदद से नई बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ब्रिटेन की संस्था कॉन्फ्लिक्ट आर्मामेंट रिसर्च (CAR) की बुधवार को जारी रिपोर्ट में यह बात कही गई है। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: सुप्रीम कोर्ट का आदेश- CJP प्रोटेस्ट का CCTV सुरक्षित रखें: प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई पर केंद्र को नोटिस; मेट्रो-इंटरनेट बंद करने पर सरकार माफी मांग चुकी (पूरी खबर पढ़ें) 2. नेशनल: राहुल की राष्ट्रपति को चिट्‌ठी, गौतम को राज्यपाल न बनने दें: अंकिता भंडारी के माता-पिता बोले जांच होने तक नियुक्ति रोकी जाए, बुद्धिजीवियों का कांग्रेस को लेटर (पूरी खबर पढ़ें) 3. नेशनल: सुप्रीम कोर्ट बोला-धर्मांतरण पर पिछले धर्म का आरक्षण नहीं मिलेगा: कहा- हिंदू धर्म में भी लौटने पर भी पुराना दर्जा नहीं; मद्रास हाईकोर्ट का फैसला बरकरार (पूरी खबर पढ़ें) 4. इंटरनेशनल: पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 35 की मौत: इनमें 34 बच्चे, 1 महिला टीचर; 6 महीने में स्कूलों में चौथा बड़ा हादसा (पूरी खबर पढ़ें) 5. बिजनेस: सोना 5 दिन में ₹3,488 और चांदी ₹12,834 सस्ती: 10 ग्राम गोल्ड ₹1.46 लाख पर आया, चांदी ₹2.08 लाख पहुंची; देखें आज के दाम (पूरी खबर पढ़ें) 6. टेक: वॉट्सएप का नया गेस्ट कॉलिंग फीचर: बिना अकाउंट के भी कॉल में जुड़ सकेंगे; बस लिंक पर क्लिक करना होगा (पूरी खबर पढ़ें) 7. एंटरटेनमेंट: सलमान खान बोले- मेरे बच्चे जरूर होंगे: शादी के फैसले पर भी बात की, संजय दत्त ने कहा- हमें भी गोद में छोटा सलमान चाहिए (पूरी खबर पढ़ें) 8. स्पोर्ट्स: पीएम मोदी दिल्ली में एशियन गेम्स मेडलिस्ट से मिले: कहा- महिला हॉकी में 44 साल का इंतजार खत्म हुआ; इनकी सफलता, देश की सफलता (पूरी खबर पढ़ें) 9. स्पोर्ट्स: बुमराह न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से बाहर रह सकते हैं: फिट होने के बावजूद नहीं खेलेंगे, टेस्ट की तैयारी और वर्कलोड मैनेजमेंट पर फोकस (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... अंटार्कटिका में पेंगुइन गिनने की नौकरी ब्रिटेन का यूके एंटार्कटिक हेरिटेज ट्रस्ट अंटार्कटिका में पेंगुइन गिनने की नौकरी दे रहा है। 5-6 महीने के काम के लिए हर महीने करीब 1.8 से 2.7 लाख रुपए सैलरी मिलने का दावा भी है। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: मुस्कान-साहिल की फांसी लिखकर जज ने पेन क्यों फेंका, फांसी पर क्या बहस चलती है, ये मामला जज ने रेयर क्यों माना 2. ब्लैकबोर्ड- पंजाब पुलिस ने पेट्रोल डालकर बेटे की लाश जला दी:वित्त मंत्री से ड्रग्स पर सवाल पूछा, अगले दिन सुसाइड 3. जरूरत की खबर- एनर्जी ड्रिंक यानी बीमारियों को दावत: शुगर से फैटी लिवर, किडनी डैमेज का रिस्क, पिएं ये 10 होममेड हेल्दी ड्रिंक्स 4. दृश्यम एक्ट्रेस श्रिया सरन ने ऑडिशन के लिए शादी छोड़ी: साउथ में सुपरस्टार बनीं, बॉलीवुड में स्ट्रगल किया, बोलीं- नॉमिनेशन मिला, अवॉर्ड शो में नहीं बुलाया 5. पेरेंटिंग- बेटा अपने खिलौने किसी को नहीं देता: क्या 5 साल की उम्र में ये नॉर्मल है या हमारी गलती है, उसे शेयरिंग कैसे सिखाएं 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज धनु राशि वालों को बिजनेस में नया ऑफर मिल सकता है। कुंभ राशि के युवाओं को करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User