मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:दीपके को फ्लाइट से पकड़ा, CJP आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी; रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका; योगी अखिलेश से बोले- अयोध्या में मुकाबला हो जाए
नमस्कार, कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर मार्च का ऐलान किया था। पुलिस ने 7000 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया। मार्च नहीं होने दिया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस से ईंधन खरीदने की घोषणा की। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में जानिए कि राहुल गांधी ने चेन्नई में 'छात्रों की गूंज कार्यक्रम' में क्या मुद्दा उठाया। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेन्नई दौरा, ट्रेन में सफर करेंगे। 2. कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर मार्च। सुप्रीम कोर्ट में सरकार द्वारा मेट्रो स्टेशन बंद किए जाने पर सुनवाई। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. दीपके, सौरभ और रांका को पकड़ा, ममता-केजरीवाल समेत 7000 लोगों को हिरासत के बाद छोड़ा; आज भी CJP का प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR पर रोक की मांग को लेकर जंतर-मंतर मार्च का एलान किया था, लेकिन दिल्ली पुलिस ने ऐसा होने नहीं दिया। शनिवार को CJP फाउंडर अभिजीत दीपके अपने साथियों के साथ मुंबई से दिल्ली लैंड हुए, सभी को प्लेन से ही हिरासत में लिया। AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल और TMC (ममता) की चीफ ममता बनर्जी को सड़क से डिटेन किया। 7000 से ज्यादा लोगों को भी पकड़ा, दिनभर के हंगामे के बाद शाम को सभी को छड़ा गया। प्रदर्शन के चलते दिल्ली में 250 से ज्यादा ट्रेनें रद्द रही, 45 मेट्रो स्टेशन बंद रहे। 30 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती रही। आज फिर मार्च का ऐलान: पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके का पुराना वीडियो जारी किया गया, जिसमें उन्होंने कहा कि अब प्रदर्शन की कमान अजिंक्य शिंदे संभालेंगे। बाद में अजिंक्य ने एलान किया कि रविवार को भी जंतर-मंतर मार्च निकाला जाएगा। पूरी खबर पढ़ें... 2. राहुल बोले- लोकतंत्र खत्म करने वालों से न डरें, चेन्नई में छात्रों की गूंज में कहा- वोट चोरी हो रहा; दक्षिण के 7.5 करोड़ युवाओं पर फोकस राहुल गांधी ने चेन्नई में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में कहा कि लोकतंत्र खत्म करने वालों से डरने की जरूरत नहीं हैं। सवाल पूछना हर स्टूडेंट की जिम्मेदारी है। सरकार तमिलनाडु पर हिंदी थोप रही है। तमिल कल्चर, भाषा इतिहास पर हमला किया जा रहा है। आपका वोट चोरी किया जा रहा है। राहुल के भाषण की 5 बड़ी बातें... पीएम मोदी पर: पीएम इंटरनेशनल दबाव में हैं। अस्तित्व के लिए लड़ रहे हैं। देश का मूड जनता जान गई है दिल्ली प्रोटेस्ट पर: पूरी दिल्ली बंद है। पुलिस बच्चों को मार रही है, इंटरनेट बंद है। भाजपा के गुंडे सड़क पर घूम रहे, बच्चों को पीट रहे हैं। तमिल कल्चर पर: तमिल कल्चर, भाषा और इतिहास पर हमला किया जा रहा है। तमिलनाडु पर हिंदी थोपी जा रही है। सरकार के लिए तमिल कल्चर और इतिहास सेकेंड्री है। पेरियार पर: पेरियार महान इंसान थे, क्योंकि वे सवाल करते थे। पेरियार ने स्टूडेंट को सिखाया कि बिना समझे किसी भी विचार को फॉलो न करें। एजुकेशन सिस्टम पर: सेंट्रलाइजेशन, 87% MBBS तमिल सीट कम की जा रही हैं। 70% यूनिवर्सिटी में वाइस चांसलर नहीं है, उसको RSS के गर्वनर चला रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें... 3. योगी ने अखिलेश से कहा अयोध्या से आप लड़िए, हम भी लड़ते हैं; अखिलेश का जवाब- हमारा सिपाही ही काफी सीएम योगी ने अखिलेश यादव की अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती स्वीकार कर ली। बलरामपुर में शनिवार को कहा- अरे अखिलेश जी, अयोध्या से आप भी लड़िए, हम भी लड़ते हैं। आप भी नामांकन करिए, मैं भी करता हूं। चलिए, एक बार किस्मत आजमा लेते हैं। लड़ाई चेलों से क्यों, आमने-सामने होनी चाहिए। एक बार आमना-सामना हो ही जाए। अखिलेश का जवाब लोकसभा भूल गए क्या: करीब 1 घंटे बाद अखिलेश ने बिना नाम लिए योगी के बयान पर पलटवार किया। X पर लिखा- चढ़ावा चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफी है। चोरों को क्लीन चिट देने वाले हिस्सेदार होते हैं। इस बार जनता घमंड का सारा पानी उतार देगी। लोकसभा भूल गए क्या? पूरी खबर पढ़ें… 4. अमेरिकी चुनाव से पहले डीजल महंगा, ट्रम्प रूस से खरीदेंगे; जेलेंस्की बोले- पैसा जंग में इस्तेमाल होगा, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने रूसी डीजल खरीदने पर लगी रोक 7 अप्रैल 2027 तक हटा दी है। अब अमेरिका रूस से डीजल खरीद सकेगा। रूस ने 2022 में यूक्रेन पर हमला किया था। इसके बाद अमेरिका ने रूसी तेल पर प्रतिबंध लगा दिए थे। यह फैसला ऐसे समय लिया गया है, जब ईरान जंग के बाद अमेरिका में डीजल की कीमतें बढ़ गई हैं। फिलहाल वहां डीजल करीब 6.28 डॉलर प्रति गैलन बिक रहा है, जबकि जंग से पहले इसकी कीमत करीब 3.70 डॉलर थी। अमेरिका में 3 नवंबर को मिडटर्म चुनाव होने हैं। ऐसे में ईंधन की बढ़ती कीमतें ट्रम्प प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई हैं। कीमतें कम करने के लिए ट्रम्प तेल और डीजल की सप्लाई बढ़ाने जैसे कदम उठा रहे हैं। फैसले से यूक्रेनी राष्ट्रपति नाराज: ट्रम्प के फैसले से यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की नाराज हैं। उन्होंने कहा कि इससे रूस को पैसा मिलेगा, जिसका इस्तेमाल वह यूक्रेन के खिलाफ करेगा। पूरी खबर पढ़ें... 5. केरलम में आंधी में स्कूल की छत उड़ी, उत्तराखंड के कोटद्वार में गाड़ियां बहीं, हरिद्वार में ओले गिरे देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। केरलम के कन्नूर जिले में आंधी और बारिश के कारण वायथुर यूपी स्कूल की करीब 15 साल पुरानी भारी छत उखड़कर पीछे की इमारत पर जा गिरी। इसकी चपेट में आने से तीन कारें क्षतिग्रस्त हुईं। उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में शुक्रवार को रुक-रुककर बारिश हुई। छह जिलों में बड़े-बड़े ओले भी गिरे। पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार में तेज बारिश के कारण सड़कों पर खड़ी स्कूटी और बाइक समेत कई गाड़ियां पानी के तेज बहाव में बह गईं। हरिद्वार में ओले गिरने से कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। इधर, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर लगातार 12वें दिन बढ़ रहा है। 40 हजार से ज्यादा घर आधे से ज्यादा पानी में डूब चुके हैं, जबकि 3 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। फैजुल्लागंज की सड़कों पर नावें चल रही हैं। पूरी खबर पढ़ें...
🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. इंटरनेशनल: NIA फ्लाई दुबई कॉकपिट अटैक की जांच करेगी: एंटी हाइजैकिंग एक्ट में FIR दर्ज की, भारतीय पायलट पर हमले की साजिश खंगालेगी (पूरी खबर पढ़ें) 2. नेशनल: मणिपुर में हिंसा भड़की, 5 की मौत:उग्रवादियों ने पुलिस स्टेशन, घर जलाए; इस साल हुई घटनाओं में 40 से ज्यादा मौतें (पूरी खबर पढ़ें) 3. नेशनल: 124 पूर्व ब्यूरोक्रेट्स बोले- चुनाव प्रक्रिया पर भरोसा रखें: हम जानते हैं धांधली कैसे होती है, बाहुबली बूथ कैप्चर करने कट्टा लेकर आते थे (पूरी खबर पढ़ें) 4. नेशनल: नितिन नवीन बोले- INDIA ब्लॉक और CJP दो अराजक गुट: दोनों में अराजकता फैलाने की होड़, सरकार सख्ती से निपटेगी; मंसूबे कामयाब नहीं होंगे (पूरी खबर पढ़ें) 5. पंजाब: जासूसी के आरोप में महिला गिरफ्तार, सैनिक पति से सेना की जानकारी लेकर PAK भेज रही थी; भारत-चीन सीमा पर तैनात 2 जवान नामजद (पूरी खबर पढ़ें) 6. क्रिकेट: सहवाग बोले- वैभव सूर्यवंशी में मेरी सोच दिखती है:पहली गेंद पर शॉट लगाना चाहते हैं; उम्र नहीं, प्रदर्शन तय करे भारतीय टीम में जगह (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... जुआ खेलने के लिए 14 शादियां अमेरिका में एक महिला ने जुए की लत पूरी करने के लिए 14 शादी कर ली। वह शादी के बाद लड़कों से पैसे ऐंठती थी। अब कोर्ट ने महिला को ₹2.7 करोड़ लौटाने का आदेश दिया है। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. भास्कर एक्सप्लेनर: प्रोटेस्ट मौलिक अधिकार, फिर पुलिस की अनुमति क्यों जरूरी: हिरासत और गिरफ्तारी में क्या फर्क है, प्रदर्शन से जुड़े 8 सवालों के जवाब 2. आज का एक्सप्लेनर: CJP के सारे नेता हिरासत में, क्या दब जाएगा प्रोटेस्ट; आखिर इतनी सख्ती के पीछे असली वजह क्या है 3. विजुअल गाइड: अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी का अनकट VIDEO: महिला पुलिस फ्लाइट में घुसी; CJP लीडर बोले- हम डरते नहीं, हाथ पकड़कर निकाला 4. भास्कर एक्सप्लेनर: आप बहादुर हैं या डरपोक, जोशीले हैं या सुस्त, सब केमिकल लोचा है; मेंटल हेल्थ डे पर शरीर के हॉर्मोन्स की रोचक कहानी 5. जरूरत की खबर: गरबा खेलने से पहले 5 जरूरी तैयारियां:साथ रखें 9 मेडिकल एसेंशियल्स, गरबा पंडाल में पहुंचते ही चेक करें ये 3 चीजें 6. आपका पैसा: इन्वेस्टमेंट की 8 कॉमन गलतियां:सेविंग होती कम, लॉन्ग टर्म फंड पर बुरा असर, एक्सपर्ट से जानें इन गलतियों से कैसे बचें 7. यूपी एक्सप्लेनर: पुलिस-होमगार्ड भर्ती की दौड़ में 20 दिन में 7 मौतें: दिल ने साथ छोड़ा या गर्मी ने जान ली; कौन है अभ्यर्थियों की मौत का जिम्मेदार 8. राजस्थान एक्सप्लेनर: राजस्थान एक्सप्लेनर EWS यात्रा छोड़ यूनुस खान से क्यों मिलने पहुंचे भाटी?:वसुंधरा के करीबी से सीक्रेट मीटिंग ने बढ़ाई सियासी हलचल, क्या होने वाला है बड़ा खेला? 9. भास्कर एक्सक्लूसिव: राजस्थान- सरकारी इंजीनियर की सैलरी से 253 फीसदी ज्यादा प्रॉपर्टी: 2 साल तक एसीबी का कैलकुलेशन; 30 बैंक अकाउंट, करोड़ों की FD का खुलासा 10. भास्कर एक्सक्लूसिव: दिल्ली प्रदर्शन में जा रहे छात्रों को ट्रेन से उतारा: 14 को पुणे भेजा, रिसोर्ट में नजरबंद किया था; स्टूडेंट बोले- लगा जैसे हम अपराधी हों 11. मध्य प्रदेश एक्सप्लेनर: OBC आरक्षण फैसला, 13% होल्ड पदों का क्या होगा: सामान्य वर्ग को नौकरी मिलेगी; क्या पहले की नियुक्तियां रद्द होंगी, नई भर्तियों पर कितना असर? 12. बिहार फाइल्स: बिहार में डॉक्टर के अपहरण की कहानी, लालू टेंशन में: बीच रास्ते से कार सहित उठा ले गए अपराधी, बाहुबली सुनील पांडेय को कैसे हुई सजा 13. भास्कर एनालिसिस: MLC चुनाव में NDA को क्यों सता रहा डर: 6 दिन में 3 बड़ी बैठक, मैसेज-बागी को बाहर का रास्ता दिखाएं, अनंत सिंह कितना खेल बिगाड़ेंगे 14. भास्कर एक्सक्लूसिव: छत्तीसगढ़ में ₹200 का स्मारक सिक्का होगा जारी: माता साहिब हासी देवी का सम्मान, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी लॉन्च, कोलकाता टकसाल में बना, 35 ग्राम वजन 15. एंटरटेंमेंट: रेखा@72, अमिताभ बच्चन से प्यार, अफेयर से इनकार: विनोद मेहरा को पति मानने से भी मना किया, एक्ट्रेस ने बताई रिश्तों की सच्चाई ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज मेष वालों की प्रॉपर्टी डील पूरी हो सकती है और धनु राशि के लोगों को आर्थिक राहत मिलने के योग हैं। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)