मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ट्रम्प ने भारत पर 100% टैरिफ वाला कानून रोका; बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना बेतुका-SC; यूपी में स्कूल के रसोइयों को ₹3000 मिलेंगे
नमस्कार, पश्चिम बंगाल के कोलकाता में दुर्गा पंडाल में भगदड़ मच गई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर 100% टैरिफ के कानून पर रोक लगाई। CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके को जमानत मिली। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. कोलकाता में चोरबागान दुर्गा पंडाल में भगदड़, 18 मौत और 45 घायल; बारिश से बचने के लिए भागे थे लोग पश्चिम बंगाल के कोलकाता में शनिवार शाम चोरबागान दुर्गा पंडाल में भगदड़ मच गई। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। इनमें 3 पुरुष, 13 महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। हादसे में 45 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। कोलकाता पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम बारिश शुरू हुई। इससे बचने के लिए कई लोग पंडाल के अंदर रुक गए। इसी दौरान करीब 7:40 बजे नए दर्शकों के प्रवेश की कोशिश के बीच धक्का-मुक्की होने लगी और भगदड़ मच गई। हादसे के बाद पंडाल की लाइटें बंद कर दी गईं और लोगों की एंट्री रोक दी गई। घटना के बाद कई अन्य दुर्गा पूजा पंडाल भी बंद कर दिए गए हैं। बंगाल सरकार ने प्रभावित लोगों की मदद के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18003455678 जारी किया। पूरी खबर पढ़ें... 2. ट्रम्प ने भारत पर 100% टैरिफ लगाने वाला कानून रोका, बोले- हमें फायदा, रूस से कर चुका डीजल खरीद डील अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने रूस पर सख्त प्रतिबंध लगाने वाले कानून को फिलहाल रोका है। इस फैसले का सीधा फायदा भारत को मिलेगा। क्योंकि इस पर रोक नहीं लगाई जाती तो भारत पर 100% टैरिफ लगता। क्योंकि भारत रूस से ईंधन खरीदता है। ट्रम्प ने इस फैसले से जुड़े आदेश पर हस्ताक्षर किए और कहा कि यह कदम अमेरिका के हित में है। दरअसल, ट्रम्प ने कहा था कि रुस से ईंधन-गैस खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ लगाया जाएगा। इनमें भारत समेत चीन, स्लोवाकिया समेत हंगरी और अजरबैजान शामिल थे। प्रतिबंध से जुड़े कानून का मकसद रूस की कमाई के रास्ते बंद करना था, ताकि यूक्रेन के खिलाफ जारी युद्ध के लिए उसे पैसा जुटाने में मुश्किल हो। वहीं, खास बात ये है कि ट्रम्प ने 9 अक्टूबर को ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ डीजल खरीदने की डील की थी। ट्रम्प को 30 दिन के अंदर फैसला लेना था ट्रम्प ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल (लिंडसे ग्राहम एक्ट) पर 18 सितंबर 2026 को साइन किए थे। 16 सितंबर को हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने इसे 262-159 वोटों से मंजूरी दी थी। कानून पर साइन करने के बाद ट्रम्प को प्रतिबंध लगाने का फैसला 30 दिन के अंदर करना था। पूरी खबर पढ़ें... 3. ग्रेटर नोएडा- घर में पति-पत्नी 3 बच्चों की लाश मिलीं, मां ने नूडल्स बनाए, इसमें जहर होने का शक यूपी में ग्रेटर नोएडा के नगला श्रीपदम गांव में शनिवार को एक घर में पति-पत्नी और उनके 3 बच्चों की लाश मिली। सुबह काफी देर तक घरवाले नहीं उठे तो पड़ोसियों को शक हुआ। दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखा तो पांचों बिस्तर पर पड़े थे। एक के मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस घर पहुंची तो पिता बेटे से लिपटे हुए चारपाई पर मृत मिले। दूसरे बिस्तर पर मां छोटे बेटे और बेटी से लिपटी हुई थीं। मृतकों की पहचान महेश (37), पत्नी ललिता (35), बेटे लड्डू (11), साक्षत (3) और बेटी मिष्ठी (7) के रूप में हुई है। पड़ोसी बोले- प्रॉपर्टी विवाद था: पड़ोसियों का आरोप है कि प्रॉपर्टी को लेकर महेश का अपनी मां से अक्सर झगड़ा होता था। मां कहती थी कि सब कुछ बेटी और दामाद के नाम कर देंगी। पड़ोसियों ने मां पर नूडल्स में जहर मिलाकर देने का भी आरोप लगाया। पूरी खबर पढ़ें… 4. यूपी में अब रसोइयों को हर महीने मिलेंगे ₹3 हजार, योगी सरकार ने मानदेय बढ़ाने का आदेश जारी किया यूपी के सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए मिड-डे मील बनाने वाले रसोइयों का मानदेय 1 हजार रुपए बढ़ गया है। अब उन्हें हर महीने 2 हजार की जगह 3 हजार रुपए मिलेंगे। बढ़ा हुआ मानदेय सितंबर, 2026 से लागू होगा। एक महीने का एरियर भी मिलेगा: अक्टूबर में मिलने वाले मानदेय में 1 हजार रुपए का एरियर भी जुड़कर आएगा। मतलब, इस महीने खाते में 4 हजार रुपए आएंगे। इसका फायदा यूपी के 3 लाख 53 हजार से ज्यादा रसोइयों को मिलेगा। हालांकि, रसोइयों को साल के 12 महीनों में 10 महीने के लिए ही मानदेय मिलेगा। दिवाली से पहले आएगी सैलरी: मिड-डे मील के निदेशक प्रेम रंजन सिंह ने 17 अक्टूबर को सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों और वित्त एवं लेखाधिकारियों को निर्देश जारी किए। इसमें कहा गया है कि रसोइयों के खातों में बढ़ा हुआ मानदेय दिवाली से पहले दिया जाना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें… 5. सुप्रीम कोर्ट बोला- बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना बेतुका, बाल यौन शोषण कंटेंट हटाने के लिए डेटाबेस बने; 5 साल में केस 26.6 गुना बढ़े सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इंटरनेट का इस्तेमाल करना हर व्यक्ति, यहां तक कि बच्चों का भी मौलिक अधिकार है। बच्चों को इंटरनेट से पूरी तरह दूर रखना बेतुका होगा। बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और उनकी आजादी, दोनों का ध्यान रखना जरूरी है। कोर्ट ने कहा कि इंटरनेट पर गलत कंटेंट होने के कारण बच्चों के लिए इस पर पूरी तरह पाबंदी लगाना सही नहीं है। ऐसी रोक से बच्चे कम सुरक्षित वेबसाइटों और प्लेटफॉर्म पर जा सकते हैं। ऑनलाइन धमकी या शोषण का सामना करने वाले बच्चे शिकायत करने से भी डर सकते हैं। नेशनल डेटाबेस बनाने का निर्देश कोर्ट ने बच्चों के यौन शोषण और दुर्व्यवहार से जुड़े ऑनलाइन कंटेंट (CSEAM) को पहचानने और हटाने की व्यवस्था मजबूत करने के लिए केंद्र को नेशनल डेटाबेस बनाने का निर्देश दिया है। सोशल मीडिया कंपनियों को भी ऐसा कंटेंट हटाने के दो घंटे के भीतर पुलिस या साइबर क्राइम पोर्टल को रिपोर्ट देनी होगी। 5 साल में बच्चों की अश्लील सामग्री से जुड़े मामले 26.6 गुना बढ़े गृह मंत्रालय की ओर से 29 जुलाई 2025 को लोकसभा में पेश NCRB के आंकड़ों के मुताबिक, बच्चों की अश्लील तस्वीरों और वीडियो से जुड़े मामले 2018 में 44 थे, जो 2022 में बढ़कर 1,171 हो गए। यानी 26.6 गुना बढ़े। वहीं, बच्चों के खिलाफ दर्ज साइबर अपराध के मामले 2018 में 232 थे, जो 2022 में बढ़कर 1,823 हो गए। हालांकि, केंद्र ने 2022 के बाद का डेटा रिलीज नहीं किया। पूरी खबर पढ़ें... 6. दीपके को 24 घंटे के अंदर जमानत, नेहा बोरा भी रिहा; SIR के खिलाफ कांग्रेस की 1 नवंबर को रैली, पुलिस से इजाजत मिली कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को शनिवार को दिल्ली के मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन में स्थित विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) की अदालत से जमानत मिली। उन्हें ₹50,000 का शांति बॉन्ड भरने और एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त पर रिहा किया गया। दीपके को एक दिन पहले दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन्हें कनॉट प्लेस में ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली से पहले हिरासत में लिया गया था। 8 दिन में दीपके के खिलाफ यह दूसरी बार कार्रवाई रही। इससे पहले 10 अक्टूबर को उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से हिरासत में लिया गया था। अगले दिन वे रिहा हो गए थे। सौरव-आशुतोष 5 दिन की न्यायिक हिरासत में: सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली की स्पेशल कोर्ट ने 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में। इन्हें 13 अक्टूबर की सुबह जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था। इनकी कस्टडी आज खत्म हो रही है। रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली: SIR के विरोध में कांग्रेस की रामलीला मैदान में 1 नवंबर को रैली होगी। कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस से पहले ही इसकी इजाजत ले ली है। पूरी खबर पढ़ें... 7. नवाज शरीफ की तरह पाकिस्तान छोड़ सकते हैं इमरान खान, विपक्षी नेता बोले- सरकार से समझौता करने का दबाव पाकिस्तान में जेल में बंद पूर्व PM इमरान खान भी पूर्व प्रधानमंत्रियों की तरह देश छोड़ सकते हैं। विपक्षी नेता महमूद खान अचकजई ने कहा- सरकार इमरान पर समझौते के लिए दबाव बना रही है। वे नवाज शरीफ और बेनजीर भुट्टो की तरह देश छोड़कर जा सकते हैं। 73 साल के इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं। उन्हें 5 अगस्त 2023 को तोशाखाना मामले में 3 साल की सजा सुनाए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया था। उन पर सिफर, अल-कादिर ट्रस्ट और इद्दत निकाह समेत करीब 200 मामले दर्ज हैं। नवाज-बेनजीर ने क्यों छोड़ा था पाकिस्तान? नवाज शरीफ: 1999 में तत्कालीन सेना प्रमुख परवेज मुशर्रफ ने सैन्य तख्तापलट कर नवाज सरकार को हटा दिया था। नवाज को जेल में डाल दिया गया। इसके बाद 2000 में सऊदी अरब और लेबनान के नेताओं की मध्यस्थता से हुए समझौते के तहत वे पाकिस्तान छोड़कर चले गए। बेनजीर भुट्टो: 1997 में तत्कालीन राष्ट्रपति फारूक लेघारी ने बेनजीर को भ्रष्टाचार के आरोप में प्रधानमंत्री पद से हटा दिया था। इसके बाद 1997 के आम चुनाव में उन्हें हार मिली। इसके बाद बेनजीर भुट्टो ने देश छोड़ दिया। वह 9 साल तक ब्रिटेन और दुबई में रहीं। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा- घर में पति-पत्नी 3 बच्चों की लाश मिलीं: पड़ोसी बोले- प्रॉपर्टी विवाद था, सास ने नूडल्स बनाए, इसमें जहर होने का शक (पूरी खबर पढ़ें) 2. उत्तर प्रदेश: राजस्थान- मिनी बस एक्सप्रेसवे से नाले में गिरी, 8 मौतें: सभी MP के रहने वाले, खाटूश्याम मंदिर जा रहे थे; घायलों को खिड़की तोड़कर निकाला (पूरी खबर पढ़ें) 3. मुंबई: दावा- में अजय देवगन के बंगले का हिस्सा तोड़ा: नोटिस के बाद अवैध निर्माण के चलते BMC की कार्रवाई; एक्टर की टीम ने इनकार किया (पूरी खबर पढ़ें) 4. कश्मीर: कुपवाड़ा में 2 आतंकी मारे गए:LoC के पास सुबह साढ़े 3 बजे शुरू हुई मुठभेड़; केरन सेक्टर में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन (पूरी खबर पढ़ें) 5. एंटरटेंमेंट: रजनीकांत की फिल्मों के मशहूर संगीतकार देवा का निधन: 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, 400 से ज्यादा फिल्मों में दिया संगीत (पूरी खबर पढ़ें) 6. कंट्रोवर्सी: पारिवारिक मतभेद पर नाना पाटेकर के बेटे ने दी सफाई: कहा- आखिर समय में वो अकेले नहीं थे, साथ तस्वीरें पोस्ट न करने का मतलब मतभेद नहीं (पूरी खबर पढ़ें) 7. कंट्रोवर्सी: प्रकाश राज बोले- सरकार बदलेंगे, लेकिन लोकतांत्रिक तरीके से:कहा- हम बांग्लादेश या नेपाल नहीं हैं, तिरंगा मार्च से पहले हिरासत पर उठाए सवाल (पूरी खबर पढ़ें) 8. नेशनल: CJI बोले- असहमति के साथ सम्मान जरूरी: फैसला देने से पहले सुनें: NLSIU समारोह में शामिल, 3 महीने पहले यहां के लॉ स्टूडेंट्स ने विरोध किया था (पूरी खबर पढ़ें) 9. नेशनल: लालकृष्ण आडवाणी को सीने में इन्फेक्शन, अपोलो अस्पताल में भर्ती: ICU में रखा गया, जेपी नड्डा मिलने पहुंचे: ढाई साल में 6 बार भर्ती हुए (पूरी खबर पढ़ें) 10. बिजनेस: HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़:दूसरी तिमाही में नेट इंटरेस्ट इनकम 9.7% बढ़ी; एसेट क्वालिटी सुधरी, एडवांस-डिपॉजिट में डबल डिजिट ग्रोथ (पूरी खबर पढ़ें) 11. टेक- स्टारलिंक बोली-हम 5 सालों से भारत में काम कर रहे: हाई-स्पीड सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार, मंजूरी मिलने का इंतजार (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... लड़के की आंख के ऊपर निकले दांत तमिलनाडु के मदुरै में 16 साल का लड़के की आईब्रो के ऊपर दांत निकल आए। एक रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टरों ने बताया कि यह जगह छूने पर सख्त और चिकनी थी। सर्जरी करके दांत निकाल दिए गए। पूरी खबर पढ़ें...
📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: मक्का की मस्जिद में ‘अश्लील हरकत’, सऊदी अरब ने बांग्लादेशी जोड़े को मौत की सजा दी; आखिर क्यों उठ रहे हैं सवाल 2. ग्राउंड रिपोर्ट: लखनऊ में बाढ़, अब घर धंसने का डर सता रहा:20 दिन से घर डूबे; लोग बोले-बांध बना तो जमीनों के दाम और बढ़ेंगे 3. भास्कर एनालिसिस: राहुल से बिना मिले दिल्ली से लौटे अजय राय:क्या कांग्रेस छोड़ेंगे, अनुप्रिया के साथ सियासी पारी शुरू की तो सीट पर पेंच फंसेगा 4. भास्कर एक्सक्लूसिव: कहीं रातभर इंतजार, कहीं 10 दिन में एक बार पानी:मानसून के महीनेभर बाद ही बिगड़े हालात, दीपावली के बाद माइंस के गड्ढों में भरा पानी होगा सप्लाई 5. ग्राउंड रिपोर्ट: बागेश्वर में डर का बड़ा-कारण…सेवादारों के वेश में ‘अनजान एंट्री’:इसलिए धीरेंद्र शास्त्री बोले- महिलाओं को जागरूक कर रहे; 10 किमी के एरिया में सीमित कैमरे 6. बिहार फाइल्स: दिल्ली के शर्मा ब्रदर्स की पटना से हुई किडनैपिंग:5 करोड़ की मांगी फिरौती, कैसे आया रंजीत डॉन का नाम, मोर्टार लेकर उतरे IPS मनु महाराज 7. भास्कर एक्सक्लूसिव: नालंदा- मुख्यालय को जानकारी न देकर 'गर्लफ्रेंड' दरोगा को बुलाया:शराब तस्करों से बीच रास्ते में 'डील', सिपाही मौत केस में महिला SI समेत 7 गिरफ्तार 8. भास्कर एक्सक्लूसिव: बिहार में दुर्गा पूजा का पश्चिम बंगाल जैसा पैटर्न:5 साल में 12 हजार पंडाल बढ़े, 1 हजार करोड़ खर्च, मुंगेर में 3 करोड़ के ट्विन-टावर 9. ग्राउंड रिपोर्ट: झोटा की हत्या वाला मेडिकल स्टोर अब मलबे का ढेर:आरोपी केमिस्ट का यहां कोई प्लॉट नहीं के पोस्टर लगे; पहले किराना शॉप चलाता था 10. ग्राउंड रिपोर्ट गंगोत्री जो जीता हमेशा उसी की बनी सरकार: 2022 के सारे धुरंधर अब भाजपा के साथ, टिकट को लेकर हर पार्टी में गुटबाजी तय ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)