मॉर्निंग वॉक पर निकली 73 वर्षीय बुजुर्ग की चेन लूटी:स्कूटी सवार दो तोले की चेन लेकर हुआ फरार, आरोपी की तलाश में लगी पुलिस
लखनऊ के अलीगंज में सोमवार सुबह घर के बाहर टहल रही 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला के गले से स्कूटी सवार बदमाश सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। चेन करीब दो तोला वजन की थी। वारदात के बाद महिला ने शोर मचाकर मदद मांगी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस तलाश में जुटी है। अलीगंज के सेक्टर-जे स्थित ई-111/533 निवासी शीला सिंह (73) ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार सुबह करीब 5:45 से 6:15 बजे के बीच घर के बाहर टहल रही थीं। इसी दौरान स्कूटी से पहुंचे एक अज्ञात युवक ने अचानक उनके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली। इसके बाद आरोपी स्कूटी से भाग निकला। महिला के मुताबिक, घटना इतनी अचानक हुई कि उन्हें संभलने या चेन बचाने का मौका तक नहीं मिला। उन्होंने शोर मचाकर मदद के लिए पुकारा, लेकिन कोई सहायता के लिए नहीं पहुंचा। मामले में इंस्पेक्टर अलीगंज ध्रुव कुमार का कहना है मुकदमा दर्ज करके सीसीटीवी की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)