मैजिक शो से एचआईवी-एड्स के बचाव के तरीके समझाए गए:बिजनौर जिला अस्पताल में जागरूकता अभियान चलाकर भ्रांतियां भी दूर कीं

Oct 10, 2026 - 11:18
0
मैजिक शो से एचआईवी-एड्स के बचाव के तरीके समझाए गए:बिजनौर जिला अस्पताल में जागरूकता अभियान चलाकर भ्रांतियां भी दूर कीं
बिजनौर के जिला मेडिकल अस्पताल में राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के संपूर्ण सुरक्षा केंद्र की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। मैजिक शो के माध्यम से लोगों को एचआईवी-एड्स संक्रमण के कारणों, बचाव के तरीकों और समाज में फैली गलत धारणाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. ललिता चौधरी ने किया। डॉ. ललिता चौधरी ने कहा कि एचआईवी के प्रति सही जानकारी और जागरूकता बेहद जरूरी है। एचआईवी संक्रमित लोगों के साथ भेदभाव करने के बजाय सम्मान से पेश आना चाहिए। कार्यक्रम में संक्रमण फैलने के कारणों और इससे बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी बताया गया। नई सुई-सिरिंज और जांचे हुए रक्त के इस्तेमाल पर जोर अस्पताल के सीएमएस डॉ. रजनीश शर्मा ने लोगों को हमेशा नई सुई-सिरिंज का इस्तेमाल करने और प्रमाणित ब्लड बैंक से जांचा हुआ रक्त लेने की सलाह दी। प्रोफेसर डॉ. दिनेश कुमार ने हेपेटाइटिस-बी और सी के लक्षणों और इनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। संक्रमितों को मिले उचित उपचार और परामर्श संपूर्ण सुरक्षा केंद्र की नोडल अधिकारी डॉ. पूजा शर्मा ने कहा कि एचआईवी संक्रमित लोगों को सहानुभूति और उचित उपचार मिलना चाहिए। उन्होंने केंद्र पर उपलब्ध सेवाओं की जानकारी दी और लोगों को जरूरत पड़ने पर परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User