हापुड़ में मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी गई:सपा कार्यकर्ताओं ने हवन कर नेताजी को किया याद, आनंद गुर्जर भी रहे मौजूद

Oct 10, 2026 - 11:18
0
हापुड़ में मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी गई:सपा कार्यकर्ताओं ने हवन कर नेताजी को किया याद, आनंद गुर्जर भी रहे मौजूद
हापुड़ में समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई। 10 अक्टूबर 2026 को सपा के जिला कार्यालय पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। सपा जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हवन कर नेताजी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुलायम सिंह यादव के चित्र पर फूल चढ़ाकर उनके राजनीतिक जीवन और समाजवादी विचारधारा को याद किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नेताजी ने किसानों, गरीबों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए आवाज उठाई। आनंद गुर्जर ने कहा कि मुलायम सिंह यादव का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा का प्रतीक था। उनके विचार कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते रहेंगे। कार्यक्रम में मौजूद सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के बताए रास्ते पर चलने और समाज के कमजोर वर्गों की आवाज उठाने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User