मैं फांसी लगा लूंगा…कहकर फंदे पर झूला युवक:झांसी में नशे में पिता से झगड़ा गया, फिर कमरा अंदर से लॉक करके सुसाइड किया
झांसी में एक युवक ने सुसाइड कर लिया। वह शराब के नशे में अपने पिता से झगड़ा कर रहा था। झगड़ के दौरान वह पिता से बोला- मैं फांसी लगा लूंगा। ये कहते हुए वह कमरे में चला गया और फिर कमरा अंदर से लॉक करके फंदे पर झूल गया। परिजन किसी तरह घर के अंदर दाखिल हुए, लेकिन तक तक युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है। रेलवे से रिटायर्ड है पिता मृतक का नाम राजकुमार (27) पुत्र ठाकुरदास अहिरवार था। वह प्रेमनगर थाना क्षेत्र के पुलिया नंबर 9 नयापुरा मोहल्ले का रहने वाला था। दो बहन और दो भाइयों में राजकुमार सबसे छोटा था। बड़े भाई गजेंद्र, बहन कल्पना और मीनू की शादी हो चुकी है। पिता ठाकुरदास अहिरवार रेलवे में गैंगमैन से रिटायर्ड हैं। मां की मौत हो चुकी है। मृतक के बड़े भाई गजेंद्र अहिरवार ने बताया- राजकुमार शराब पीने का आदी था। उसे पिता ने एक ऑटो दिलाई थी। वह ऑटो चलाता था, लेकिन नशे की वजह से उसे ऑटो बेच दी। इसके बाद कबाड़े का काम करने लगा था। खर्चा पूरे नहीं होने पर पिता से पैसे मांगता था, नहीं देने पर मरने की धमकी देकर झगड़ा करता था। पड़ोसी के घर से कमरे में पहुंचे परिजन शुक्रवार रात को वह शराब के नशे में घर पर आया। घर के बाहर पिता से पैसे मांगने लगा। इस बाद को लेकर वह झगड़ा करने लगा और फांसी लगाने की बात कहते हुए वह कमरे में चला गया। उसने कमरा अंदर से लॉक कर लिया। तब पड़ोसी के घर के रास्ते से घर के अंदर दाखिल हुए। कमरे के अंदर पंखे पर फंदा बनाकर भाई राजकुमार लटका हुआ था। उसकी मौत हो चुकी थी। प्रेमनगर थाना प्रभारी शेरसिंह ने बताया कि शराब के नशे में राजकुमार पिता से पैसे मांग रहा था। झगड़ा करके वह कमरे में गया और फांसी लगा ली। आज पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)