'मैंने भाजपा नहीं छोड़ी, मुझे पार्टी से भगाया गया':गोंडा के भाजपा नेता सपा में शामिल होने के लिए लखनऊ रवाना

Oct 15, 2026 - 11:28
0
'मैंने भाजपा नहीं छोड़ी, मुझे पार्टी से भगाया गया':गोंडा के भाजपा नेता सपा में शामिल होने के लिए लखनऊ रवाना
गोंडा के कटरा बाजार ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि और भाजपा नेता भवानी भीख शुक्ला ने पार्टी छोड़ने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘मैंने खुद भाजपा नहीं छोड़ी है, मुझे पार्टी से भगाया गया है।’ शुक्ला ने आरोप लगाया कि एक साल पहले उनके तीन बेटों के साथ जान से मारने की नीयत से मारपीट की गई थी, लेकिन अब तक भाजपा के किसी नेता या कार्यकर्ता ने उनका हाल नहीं पूछा। उन्होंने कहा कि अब वह समाजवादी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। भवानी भीख शुक्ला ने आरोप लगाया कि उनके ही ब्लॉक में स्थानीय विधायक के बेटे और उनके साथियों ने आकर मारपीट की थी। उनका कहना है कि घटना के बाद न तो पुलिस ने कार्रवाई की और न ही पार्टी संगठन ने उनकी सुध ली। उन्होंने कहा कि घटना को एक साल बीतने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। शुक्ला ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव उन्हें जो भी जिम्मेदारी देंगे, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी से करेंगे। उन्होंने दावा किया कि वह करीब 300 गाड़ियों के काफिले के साथ लगभग दो हजार समर्थकों को लेकर लखनऊ स्थित सपा कार्यालय के लिए रवाना हुए हैं। भवानी भीख शुक्ला के मुताबिक, बुधवार शाम वह अपने पांच बेटों के साथ लखनऊ स्थित सपा कार्यालय पहुंचे थे और अखिलेश यादव से मुलाकात कर पार्टी में शामिल होने की इच्छा जताई थी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे अखिलेश यादव की मौजूदगी में उनके सपा में शामिल होने का कार्यक्रम तय है। वह अपने पांचों बेटों और समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल होंगे। इससे पहले अयोध्या में सपा नेता पवन पांडेय के आवास पर भी एक कार्यक्रम के दौरान भवानी भीख शुक्ला और अखिलेश यादव की मुलाकात हुई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User