मैनपुरी की दीक्षा बनीं वीडीओ:बेटियों की परवरिश संग की पढ़ाई, गांव में हुआ सम्मान

Oct 04, 2026 - 16:25
0
मैनपुरी की दीक्षा बनीं वीडीओ:बेटियों की परवरिश संग की पढ़ाई, गांव में हुआ सम्मान
मैनपुरी में बेवर क्षेत्र के गांव कुशलपुर निवासी गृहिणी दीक्षा सिंह का चयन ग्राम पंचायत अधिकारी (VDO) के पद पर हुआ है। दीक्षा मूल रूप से फिरोजाबाद के बछगांव की रहने वाली हैं। वर्ष 2016 में उनका विवाह कुशलपुर निवासी मयंक प्रताप सिंह से हुआ था। उनके पति इंडियन एयरफोर्स, हैदराबाद में कार्यरत हैं। विवाह के बाद दीक्षा ने पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ पढ़ाई जारी रखी। वर्ष 2017 में उनकी जुड़वां बेटियां हुईं। सास-ससुर और देवर की देखभाल तथा बच्चों की परवरिश के बीच उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखी। इससे पहले उनका चयन लेखपाल पद पर भी हुआ था। इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी पद के लिए तैयारी जारी रखी और चयनित हुईं। चयन की जानकारी के बाद गांव के पूर्व प्रधान अरविंद ने उनके आवास पर सम्मान समारोह आयोजित किया। इस दौरान दीक्षा सिंह, उनके ससुर और सास को शॉल ओढ़ाकर तथा प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में ग्रामीण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User