मैनपुरी में भगवान शंकर की शोभा यात्रा निकली:जगह-जगह आरती उतारकर स्वागत हुआ, एक दर्जन से ज्यादा झांकियां शामिल

Oct 08, 2026 - 22:45
0
मैनपुरी में भगवान शंकर की शोभा यात्रा निकली:जगह-जगह आरती उतारकर स्वागत हुआ, एक दर्जन से ज्यादा झांकियां शामिल
मैनपुरी में श्री रामलीला कमेटी ने गुरुवार शाम भगवान महादेव की बारात निकाली। यह आगरा रोड स्थित रामलीला मैदान में चल रही श्री रामलीला का हिस्सा थी। बारात किला बजरिया स्थित महाराजा तेजसिंह किला, रानी साहिबा के मंदिर से शुरू हुई। पंडित शील नामाचार्य ने भोलेनाथ का पूजन किया। ब्लॉक प्रमुख मनेश सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी नगर अशोक कुमार सिंह, कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया, मंत्री सुरेशचंद्र बंसल बीनू, कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता पप्पू सहित अन्य सदस्यों ने भगवान के स्वरूपों की आरती उतारी। बारात में एक दर्जन से ज्यादा झांकियां शामिल थीं। नगरवासियों ने जगह-जगह आरती उतारकर बारात का स्वागत किया। बारात मदार दरवाजा, लाल मठिया, मोहल्ला कटरा, रायजादा रोड, घंटाघर चौक, लेनगंज, सिटी पोस्ट ऑफिस, सदर बाजार, बड़ा चौराहा, करहल रोड, मुकुट बिहारी मार्ग और आगरा रोड से होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। यहां शिव-पार्वती विवाह का मंचन हुआ। इस अवसर पर अनिल अग्रवाल, अजय गुप्ता, नरेंद्र राठौर, राजेश गुप्ता, वीरु राठौर, राजेंद्र राठौर, मनोज चतुर्वेदी, नंद किशोर गुप्ता, कुलदीप सिंह, सुजीत गुप्ता, रवि श्रीवास्तव, वंश तिवारी, उदय प्रताप और यश कुदेशिया भी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User