मैनपुरी में चेन स्नैचिंग का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल:इटावा का अबरार गिरफ्तार, सिपाही भी घायल; तमंचा, नकदी और दो बाइक बरामद

Oct 13, 2026 - 12:44
0
मैनपुरी में चेन स्नैचिंग का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल:इटावा का अबरार गिरफ्तार, सिपाही भी घायल; तमंचा, नकदी और दो बाइक बरामद
मैनपुरी में महिला से सोने की चेन छीनने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। 8 अक्टूबर को एलाऊ थाना क्षेत्र में किशनी रोड स्थित भरतपुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें आरोपी अबरार के पैर में गोली लग गई, जबकि उसे पकड़ने की कोशिश में सिपाही मनोज चौधरी भी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। 3 अक्टूबर को महिला से छीनी थी चेन पुलिस के मुताबिक, 3 अक्टूबर को बिछिया रोड स्थित भदावर हाउस के पास एक महिला से सोने की चेन छीन ली गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में 8 अक्टूबर को भरतपुर तिराहे के पास चेकिंग के दौरान पुलिस की आरोपी से मुठभेड़ हो गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अबरार पुत्र इरफान निवासी लुदपुरा मोहल्ला, थाना जसवंतनगर, जिला इटावा के रूप में हुई है। गोली लगने से आरोपी और सिपाही घायल पुलिस के अनुसार, आरोपी को पकड़ने की कोशिश के दौरान उसने पुलिस टीम पर गोली चला दी। इस दौरान केरल गेट चौकी पर तैनात सिपाही मनोज चौधरी के हाथ में चोट लग गई। जवाबी कार्रवाई में अबरार के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जागीर भेजा गया। तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खाली कारतूस और 16,275 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल समेत कुल दो बाइक बरामद की गई हैं। पुलिस बरामद सामान के संबंध में भी जांच कर रही है। अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस नगर अपर पुलिस अधीक्षक ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस इस घटना से जुड़े अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस चेन छिनैती की घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User