पीलीभीत में गैस सिलेंडर में आग, बच्ची की मौत:परिवार के चार लोग झुलसे, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

Oct 13, 2026 - 12:44
0
पीलीभीत में गैस सिलेंडर में आग, बच्ची की मौत:परिवार के चार लोग झुलसे, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
पीलीभीत के पूरनपुर नगर के बमनपुरी मोहल्ले में मंगलवार सुबह गैस सिलेंडर में आग लग गई। इस हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोग झुलस गए। वहीं, करीब दो साल की बच्ची विष्टी की जलकर मौत हो गई। यह घटना नरेश जोशी के घर पर सुबह 10 बजे हुई, जब खाना बन रहा था। आग की चपेट में नरेश जोशी, उनके बेटे वासु (14), बेटी माही (9) और पत्नी ज्योति आए। सागर जोशी की बेटी विष्टी, जो खेलने आई थी। उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने अग्निशमन विभाग और अधिकारियों को सूचना दी। फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। पूरनपुर कोतवाल पवन पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है, कारणों का पता लगाया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User