मैनपुरी में दो युवकों को सांप ने डसा:हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती, एक के पिता की भी सांप काटने से हुई थी मौत

Oct 09, 2026 - 18:51
0
मैनपुरी में दो युवकों को सांप ने डसा:हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती, एक के पिता की भी सांप काटने से हुई थी मौत
मैनपुरी जिले में सांप काटने की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। दोनों मामलों में युवकों की हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पहली घटना भोगांव थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव की है। यहां 14 साल का अमित कुमार जसराजपुर स्थित स्कूल से पढ़ाई के बाद घर लौट रहा था। गांव से करीब 100 मीटर पहले सड़क पर अचानक सांप ने उसके पैर में काट लिया। अमित ने घर पहुंचकर परिजनों को बताया, जिसके बाद वे उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। दूसरी घटना बिछवां थाना क्षेत्र के किन्नवर गांव में हुई। 18 साल के अमन कुमार खेत की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में सांप ने उसके पैर में डस लिया। खबर मिलते ही परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों के मुताबिक, अमन के पिता की करीब सात साल पहले सांप काटने से मौत हो चुकी है। इस कारण परिवार काफी चिंतित है और कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहता। अमन का भी जिला अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User