मैनपुरी में लापता युवक का शव खेत में मिला:12 घंटे से था लापता, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस कर रही जांच

Oct 13, 2026 - 18:29
0
मैनपुरी में लापता युवक का शव खेत में मिला:12 घंटे से था लापता, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस कर रही जांच
मैनपुरी के कुर्रा थाना क्षेत्र में 12 घंटे से लापता 40 वर्षीय व्यक्ति का शव गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर खेत में पड़ा मिला। सोमवार की दोपहर में खेत पर जाने के बाद विजय उर्फ छोटे घर नहीं लौटा था। परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं लगा। रात करीब एक बजे के बाद उसका शव खेत में मिला तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मंगलवार को अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मंगवाकर की दोफा करीब 3 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान विजय उर्फ छोटे पुत्र बृजनाथ सिंह निवासी ग्राम विनायकपुर, थाना कुर्रा के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, विजय सोमवार दोपहर करीब एक बजे खेत पर गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। देर शाम तक जब विजय वापस नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने गांव में और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिजन रात में भी उसे खोजते रहे। लगातार तलाश के बाद रात करीब एक बजे के बाद विजय का शव गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर एक खेत में पड़ा मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और उसकी पहचान की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रात में शव को मोर्चरी में रखवाया गया। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के भाई अचल सिंह ने बताया कि विजय दोपहर में खेत पर गया था, लेकिन इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। परिवार के लोग लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। काफी देर खोजने के बाद गांव से दूर खेत में उसका शव मिला। अचल सिंह ने भाई की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि परिवार या उनके भाई की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। फिलहाल परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मामले की जांच की मांग की है। इस संबंध में सीओ करहल अजय चौहान ने बताया कि परिजनों के द्वारा अज्ञात में तहरीर दी गई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User