कानपुर देहात में जमीन विवाद पर दिनदहाड़े फायरिंग:सलावतपुर गांव में राइफल से गोली चली, एक युवक घायल; विवाद का वीडियो आया सामने
कानपुर देहात में मंगलवार शाम करीब 4 बजे जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के सलावतपुर गांव में दिनदहाड़े गोली चलने से हड़कंप मच गया। मारपीट और फायरिंग की घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक हाथ में राइफल लिए दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। जमीन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। वायरल वीडियो में कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर दिखाई दे रहे हैं, जबकि महिलाएं भी आपस में मारपीट करती नजर आ रही हैं। इसी दौरान फायरिंग होने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने से एक युवक के कंधे में चोट आई है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। दिनदहाड़े गांव में हथियारों के प्रदर्शन और गोली चलने की घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति को संभाला और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस वायरल वीडियो और विवाद से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। अकबरपुर थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया घर की दिवार का विवाद है। एसडीएम कोर्ट के मामला विचाराधीन है। विवाद के दौरान गोली चलने की बात सामने आई फिलहाल युवक को इलाज़ के लिए अस्पताल भेजा गया है। तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)