मैनपुरी में पिकअप पलटने से किसान की मौत:दंपती घायल, भैंस खरीदकर लौटते समय आईटीआई के पास हुआ हादसा

Oct 14, 2026 - 13:11
0
मैनपुरी में पिकअप पलटने से किसान की मौत:दंपती घायल, भैंस खरीदकर लौटते समय आईटीआई के पास हुआ हादसा
मैनपुरी-करहल मार्ग पर मंगलवार शाम आईटीआई के पास भैंसों को लेकर लौट रही एक पिकअप पलट गई। इस हादसे में ग्राम काकन निवासी मुकेश कुमार (55) की मौत हो गई। उनके साथ घायल हुए दंपती का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुकेश कुमार अपने परिवार के रामनरेश (45) और उनकी पत्नी पार्वती (35) के साथ बाजार से भैंस खरीदकर घर लौट रहे थे। शाम करीब 4:30 बजे उनकी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मुकेश कुमार ने दम तोड़ दिया। रामनरेश और पार्वती का निजी अस्पताल में इलाज जारी है। कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User