मालदा जा रहे मजदूर की ट्रेन में बिगड़ी हालत:फफूंद स्टेशन पर उतारा, दिबियापुर सीएचसी में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
दिल्ली से पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन जा रहे एक मजदूर दिलीप मंडल की फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन में तबीयत खराब हो गई। फफूंद रेलवे स्टेशन पर उन्हें ट्रेन से उतारा गया। बाद में दिबियापुर सीएचसी में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।दिलीप मंडल दिल्ली से मालदा टाउन जा रहे थे। यात्रा के दौरान उनकी हालत बिगड़ने लगी। यह देखकर ट्रेन में मौजूद यात्री परेशान हो गए। फफूंद रेलवे स्टेशन पर उतारा गया सूचना मिलने पर उन्हें फफूंद रेलवे स्टेशन पर उतारा गया। वहां से 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें दिबियापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने उनकी जांच की, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत बताया। फिलहाल, मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)