शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ:काली मंदिर में 9 दिन गूंजेंगे दुर्गा सप्तशती के मंत्र, विधि-विधान से होगी पूजा
शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व रविवार से शुरू हो चुका है। इसे लेकर जय मां काली मंदिर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर परिसर में नौ दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना, दुर्गा सप्तशती का पाठ और महाआरती का भव्य आयोजन किया जाएगा। नवरात्रि के इस पवित्र पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। नवरात्रि के दौरान जय मां काली मंदिर में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। मंदिर में रविवार सुबह से ही विशेष अनुष्ठानों का दौर शुरू हो चुका है। प्रतिदिन होने वाले दुर्गा सप्तशती के पाठ और आरती से पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय रहेगा। नवरात्रि के आगमन के साथ ही क्षेत्र में धार्मिक उत्साह चरम पर है। माता रानी के दर्शन और पूजन के लिए रविवार सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में दर्शन के व्यापक प्रबंध किए गए हैं, ताकि भक्तों को कोई असुविधा न हो। सुख-समृद्धि और खुशहाली की करेंगे कामना हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है। इन नौ दिनों में श्रद्धालु न केवल मंदिरों में दर्शन करते हैं, बल्कि उपवास रखकर माता रानी की कठोर साधना भी करते हैं। भक्त व्रत और उपासना के माध्यम से माता से अपने परिवार, समाज और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति तथा खुशहाली की कामना करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)