मां-बहन के स्वस्थ होने पर श्रद्धालु दंडवत मंदिर पहुंचे:गुरुगांव देवी मंदिर में पूरी हुई मन्नत, 15 हजार से ज्यादा ने किए दर्शन
फर्रुखाबाद में अष्टमी पर गुरुगांव देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच आस्था की खास तस्वीर सामने आई। रविवार को अष्टमी के अवसर पर यहां श्रद्धालु मां-बहन के स्वस्थ होने की मन्नत पूरी होने पर दंडवत करते मंदिर पहुंचे। पुजारी ने बताया, दोपहर 1 बजे तक 15 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। मोहल्ला जोगराज स्ट्रीट की आनंदी मां के ठीक होने पर दंडवत परिक्रमा कर रही हैं। उनकी मां पांच-छह साल से बीमार थीं, ठीक से बैठ या चल नहीं पाती थीं। अब उनकी हालत में सुधार है। आनंदी भाभी सोनम और परिवार के साथ मंदिर जा रही हैं। देखें, 4 तस्वीरें…. मोहल्ला बजरिया के अभिषेक कश्यप भी बहन के स्वस्थ होने की मन्नत पूरी होने पर दंडवत करते मंदिर पहुंचे। उनकी बहन लंबे समय से बीमार थीं, ऑपरेशन के बाद भी आराम नहीं मिला था। अब उनकी सेहत में सुधार है। मंदिर पर सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)