मां ज्वाला देवी मंदिर में भंडारा:पतारा में कन्या भोज के साथ भंडारे का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
कानपुर में घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पतारा स्थित मां ज्वाला देवी मंदिर में जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से कन्या भोज कराकर किया गया। इसके बाद मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां भगवती का प्रसाद ग्रहण किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन में किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सेवा भाव से जुड़े आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। उन्होंने मां भगवती से जनसेवा और लोककल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की मंगलकामना की। श्रद्धा, सेवा और समर्पण के भाव से आयोजित भंडारा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं का प्रतीक बना। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)