उत्तरीपुरा में प्रतियोगिता परीक्षा:कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी लेंगे हिस्सा, 20 प्रतिभागियों को मिलेगा सम्मान
कानपुर के उत्तरीपुरा में श्री बालाजी कोचिंग सेंटर की ओर से कल सेवा मंदिर इंटर कॉलेज में ‘फेस्टिवल टेस्ट प्रतियोगिता-2026’ का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता दोपहर 3 बजे शुरू होगी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारना और उनका आत्मविश्वास बढ़ाना है। आयोजन को लेकर क्षेत्र के छात्र-छात्राओं में उत्साह है। श्री बालाजी कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर घनश्याम कुशवाहा ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी योग्यता प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 20 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 20 प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार और सम्मान से नवाजा जाएगा। प्रतियोगिता कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित होगी। परीक्षा ओएमआर आधारित होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)