मां काली धाम में प्राण प्रतिष्ठा:रिखैयापुर में काशी के आचार्यों ने वैदिक विधि से कराई मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा

Oct 13, 2026 - 08:04
0
मां काली धाम में प्राण प्रतिष्ठा:रिखैयापुर में काशी के आचार्यों ने वैदिक विधि से कराई मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा
प्रतापगढ़ में बाबागंज विकास खंड के राजापुर ग्राम पंचायत अंतर्गत रिखैयापुर स्थित प्रसिद्ध मां काली धाम में नवनिर्मित मां काली और भैरव बाबा के मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान पूरा धाम परिसर मां के जयकारों से गूंज उठा। क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से मंदिरों का निर्माण कराया गया। इसके बाद काशी विश्वनाथ से आए विद्वान आचार्यों ने प्रतापगढ़ के आचार्य अरविंद शुक्ला के नेतृत्व में वैदिक रीति-रिवाज से मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने मां काली और भैरव बाबा के दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ पत्रकार रूपेंद्र शुक्ला ने क्षेत्र के गणमान्य लोगों के सहयोग से कराया। उन्होंने अतिथियों, आचार्यों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर सुमित प्रताप सिंह, विनीत पांडेय, आदर्श पांडेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User