आजादी के बाद पहली बार रोशन होगा कोल्हुआमाफी गांव:दीपावली तक बिजली मिलने की उम्मीद, समाजसेविका अर्चना उपाध्याय की पहल से हुआ संभव
चित्रकूट के कोल्हुआमाफी गांव में आजादी के दशकों बाद पहली बार बिजली पहुंचेगी। उम्मीद है कि इस दीपावली तक गांव रोशन हो जाएगा। समाजसेविका अर्चना नितिन उपाध्याय की पांच महीने की पहल के बाद विद्युत विभाग ने काम तेज किया है। गांव में बिजली न होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी होती थी। शाम होते ही अंधेरा छा जाता था, जिससे बच्चों की पढ़ाई और घरेलू काम प्रभावित होते थे। अर्चना उपाध्याय ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों के सामने मामला उठाया। अर्चना ने जिलाधिकारी पुलकित गर्ग और विद्युत विभाग के अधिकारियों से लगातार संपर्क किया। डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद विद्युत, राजस्व और वन विभाग की टीम ने गांव का निरीक्षण किया। अर्चना ग्रामीण महिलाओं के साथ अधीक्षण अभियंता आरके यादव से भी मिलीं। अधीक्षण अभियंता आरके यादव ने बताया कि बिजली आपूर्ति से जुड़ी कागजी कार्रवाई लगभग पूरी है। उन्होंने इसी महीने काम शुरू कराने का आश्वासन दिया है। विभाग को दीपावली से पहले गांव में बिजली पहुंचने की उम्मीद है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)