मां की पिटाई से नाराज छात्रा नदी में कूदी:युवक ने बचाई जान, रस्सी के सहारे बाहर निकाला; अस्पताल में भर्ती

Oct 17, 2026 - 19:55
0
मां की पिटाई से नाराज छात्रा नदी में कूदी:युवक ने बचाई जान, रस्सी के सहारे बाहर निकाला; अस्पताल में भर्ती
शाहजहांपुर में मिर्जापुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 6 बजे 11वीं की एक छात्रा ने कोलाघाट पुल से रामगंगा नदी में छलांग लगा दी। वह मां की पिटाई से नाराज होकर घर से निकली थी। नदी में कूदते देख एक युवक ने शोर मचाया और उसे बचाने के लिए पानी में उतर गया। परिवार में विवाद के बाद घर से निकली बीघापुर सिठौली गांव की 17 साल की छात्रा का पहले बच्चों से विवाद हुआ था। इसके बाद मां ने उसकी पिटाई कर दी। इससे नाराज होकर वह घर से निकल गई और कोलाघाट पुल पर पहुंची। रस्सी के सहारे नदी से बाहर निकाला पुल से गुजर रहे एक युवक ने छात्रा को नदी में कूदते देखा। उसने शोर मचाया और रस्सी बांधकर नदी में उतर गया। युवक ने छात्रा को गहरे पानी में जाने से बचाया। पुल पर मौजूद लोगों ने रस्सी खींचकर दोनों को बाहर निकाला। इससे छात्रा की जान बच गई। सीएचसी में चल रहा इलाज छात्रा को जलालाबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहां परिजन और मिर्जापुर थाना प्रभारी मनोज कुमार भी पहुंचे। छात्रा का इलाज जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User