वाराणसी में निजी अस्पतालों की जांच:एयर डिस्प्ले और पीएम दौरे मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने परखीं आपातकालीन व्यवस्थाएं

Oct 17, 2026 - 19:55
0
वाराणसी में निजी अस्पतालों की जांच:एयर डिस्प्ले और पीएम दौरे मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने परखीं आपातकालीन व्यवस्थाएं
वाराणसी में प्रधानमंत्री के 25 अक्टूबर को प्रस्तावित दौरे और 22 से 26 अक्टूबर तक होने वाले भारतीय वायुसेना के एरियल डिस्प्ले-2026 के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों की आपातकालीन व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। सीएमओ डॉ. एनपी सिंह के निर्देश पर नोडल अधिकारी डॉ. राजेश्वर नारायण सिंह और डॉ. शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी ने विभिन्न निजी चिकित्सालयों का जायजा लिया। इस दौरान आरक्षित आईसीयू और इमरजेंसी बेड, जीवनरक्षक सुविधाओं तथा आपातकालीन उपचार की तैयारियों की जांच की गई। अस्पताल प्रशासन को कार्यक्रम की अवधि में सभी सुविधाएं सक्रिय रखने और नोडल अधिकारी नामित कर उनके संपर्क विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण में व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। स्वास्थ्य विभाग ने कार्यक्रम के दौरान निरंतर निगरानी और समन्वय बनाए रखने की बात कही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User