मां कूष्मांडा मंदिर परिसर में बनेगा सत्संग भवन:विधायक सरोज कुरील ने चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया, पर्यटन विभाग 1.20 करोड़ से कराएगा निर्माण
घाटमपुर में मां कूष्मांडा देवी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और साधु-संतों की सुविधा के लिए जल्द ही सत्संग भवन का निर्माण कराया जाएगा। पर्यटन विभाग की ओर से करीब एक करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से सत्संग भवन के साथ शौचालय, पेयजल और यात्रियों के बैठने के लिए बेंच समेत अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। सोमवार शाम घाटमपुर विधायक सरोज कुरील और नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार ने मंदिर परिसर पहुंचकर निर्माण के लिए चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया। विधायक सरोज कुरील और ईओ डॉ. महेंद्र कुमार ने सबसे पहले मां कूष्मांडा देवी के दर्शन कर विधानसभा क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद दोनों ने कानपुर-सागर हाईवे किनारे पर्यटन विभाग की चिन्हित भूमि का जायजा लिया।विधायक ने बताया कि इसी भूमि पर पर्यटन विभाग की ओर से सत्संग भवन का निर्माण कराया जाएगा। विधायक ने बताया कि भवन में धार्मिक आयोजनों और सत्संग के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध होगा। इसके अलावा यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए शौचालय, पेयजल व्यवस्था और यात्रियों के बैठने के लिए बेंच भी लगाई जाएंगी। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं और साधु-संतों को सुविधाएं मिल सकेंगी। विधायक ने कहा कि मां कूष्मांडा मंदिर घाटमपुर के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है। सत्संग भवन बनने से यहां धार्मिक अनुष्ठानों और सत्संग के आयोजन को स्थायी स्थान मिलेगा। उन्होंने घाटमपुर की जनता की ओर से पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)