SC-ST आयोग सदस्य ने जेल-कार्यालय का किया निरीक्षण:मथुरा में छात्रवृत्ति से वंचित छात्रों और आवासीय स्कूल का मामला उठाया

Oct 05, 2026 - 18:31
0
SC-ST आयोग सदस्य ने जेल-कार्यालय का किया निरीक्षण:मथुरा में छात्रवृत्ति से वंचित छात्रों और आवासीय स्कूल का मामला उठाया
मथुरा में उत्तर प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग की सदस्य नीरज गौतम ने सोमवार को जिला कार्यालय और जिला जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने अनुसूचित जाति के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने और उनके साथ भेदभाव, अन्याय या अत्याचार की स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों को पात्र लोगों तक योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। नीरज गौतम ने जिला जेल में अनुसूचित जाति के बंदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं। महिला बंदियों से भी बातचीत की। जेल में संचालित लघु उद्योगों और तैयार किए जा रहे उत्पादों का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों के उन्नयन के लिए किए जा रहे कार्यों को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि छात्रावास का भी निरीक्षण किया जाएगा। विद्यार्थियों से छात्रवृत्ति समेत अन्य समस्याओं की जानकारी लेकर कमियों का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। पत्रकारों ने समाज कल्याण विभाग के आवासीय विद्यालय का मुद्दा भी उठाया। बताया गया कि भवन करीब दो साल पहले बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन अब तक विद्यालय शुरू नहीं हुआ। नीरज गौतम ने कहा कि निदेशालय से मान्यता नहीं मिलने के कारण विद्यालय संचालित नहीं हो पा रहा है। वह अधिकारियों से वार्ता कर समाधान का प्रयास करेंगी। भवन में सीलन, घास और सफाई की समस्या पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। पत्रकारों ने बताया कि जिले के 250 से अधिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ नहीं मिल रहा है। नीरज गौतम ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। वह मामले की जानकारी लेकर सरकार को लिखित रूप से अवगत कराएंगी और कार्रवाई का प्रयास करेंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User