मानदेय बढ़ने पर बलिया के ग्राम प्रहरियों ने मनाई खुशी:मुख्यमंत्री ने बरेली में की घोषणा, एक हजार रुपये की हुई बढ़ोतरी

Oct 13, 2026 - 21:12
0
मानदेय बढ़ने पर बलिया के ग्राम प्रहरियों ने मनाई खुशी:मुख्यमंत्री ने बरेली में की घोषणा, एक हजार रुपये की हुई बढ़ोतरी
बलिया में ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) ने अपनी मासिक मानदेय 2500 रुपये से बढ़ाकर 3500 रुपये किए जाने के निर्णय का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बरेली में ग्राम प्रहरियों का मानदेय 1000 रुपये बढ़ाने की घोषणा की है जिसका लाइव प्रसारण बलिया की पुलिस लाइन में दिखाया गया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा के निर्देश पर पुलिस लाइन में हुए कार्यक्रम में कई ग्राम प्रहरियों ने हिस्सा लिया और इस घोषणा के बाद मिठाई बांटकर खुशी मनाई। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने ग्राम प्रहरियों की भूमिका को बेहद अहम बताया। उन्होंने कहा कि अपराध रोकने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और गौ-तस्करी, शराब, अवैध हथियारों की तस्करी जैसी गतिविधियों पर नजर रखने में ग्राम प्रहरी काफी मदद करते हैं। आगे भी उन्होंने मदद करते रहने की अपील की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सही जानकारी देने वालों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर विधायक केतकी सिंह, एमएलसी पप्पू सिंह और एएसपी दिनेश कुमार शुक्ला आदि लोग भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User