मांधाता PHC पर आशा कार्यकत्रियों का प्रदर्शन:सरकारी कर्मचारी का दर्जा, 18 हजार मानदेय की मांग, ज्ञापन सौंपा
अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर मांधाता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) पर आशा कार्यकत्रियों और आशा संगिनियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के पश्चात उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी अभिषेक सिंह को ज्ञापन सौंपकर मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से आशा कार्यकत्रियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, आशा को 18 हजार व आशा संगिनी को 26 हजार रुपये मासिक मानदेय तय करने की प्रमुख मांग उठाई गई। इसके साथ ही, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये की सहायता राशि व पेंशन, घोषित मानदेय वृद्धि का तत्काल भुगतान, अस्पतालों में आशा विश्राम कक्ष और क्षेत्र भ्रमण के लिए स्कूटी व मोबाइल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग शामिल रही। प्रदर्शन कर रही आशा कार्यकत्रियों ने स्पष्ट किया कि वे अपनी इन जायज मांगों को लेकर लंबे समय से लगातार आवाज उठा रही हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)