मारीच वध कार्यक्रम के लिए 200 जवान तैनात:मऊ में संवेदनशील स्थानों पर इंस्पेक्टर करेंगे निगरानी

Oct 15, 2026 - 13:42
0
मारीच वध कार्यक्रम के लिए 200 जवान तैनात:मऊ में संवेदनशील स्थानों पर इंस्पेक्टर करेंगे निगरानी
मऊ में मारीच वध कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। गुरुवार को नगर कोतवाली परिसर स्थित सभा कक्ष में पुलिसकर्मियों की बैठक आयोजित कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ब्रीफिंग की गई। सीओ सिटी नितेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में आयोजित बैठक में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। सीओ सिटी ने बताया कि गुरुवार को नगर क्षेत्र के जहांगीराबाद टोला, थाना क्षेत्र के अंतर्गत मारीच वध कार्यक्रम आयोजित होना है। कार्यक्रम की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए करीब 200 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सिविल पुलिस के साथ पीएसी और आरएएफ की टीमों को भी तैनात किया गया है। महत्वपूर्ण स्थानों पर इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए पुलिस की विशेष टीमों के साथ वीडियोग्राफी टीम और अग्निशमन विभाग की टीम को भी लगाया गया है। सभी पुलिसकर्मियों को ब्रीफिंग के दौरान उनके ड्यूटी प्वाइंट और कर्तव्यों की जानकारी दे दी गई है। ड्यूटी स्थलों पर पहुंचने के बाद उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे। दुर्गा पूजा पंडालों पर भी रहेगी निगरानी सीओ सिटी ने बताया कि नवरात्र के महत्वपूर्ण दिनों को देखते हुए नगर क्षेत्र में स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों पर भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। शुक्रवार से दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। दुर्गा पूजा पंडालों के आयोजकों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। प्रमुख स्थानों पर अग्निशमन विभाग की टीम तैनात करने की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User