सुलतानपुर में दो घरों से लाखों के जेवर चोरी:4 लाख की ज्वैलरी और 10 हजार नगद ले गए, दूसरे घर में बाइक तोड़ी

Oct 15, 2026 - 13:42
0
सुलतानपुर में दो घरों से लाखों के जेवर चोरी:4 लाख की ज्वैलरी और 10 हजार नगद ले गए, दूसरे घर में बाइक तोड़ी
सुल्तानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र में चोरों ने 14 अक्टूबर की रात दो घरों को निशाना बनाया। चोरों ने करीब 3 से 4 लाख रुपए के जेवरात और दस हजार नगद रुपए पर हाथ साफ किया है। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच किया है। जानकारी के अनुसार बंसा का पुरवा, थाना कुड़वार निवासी पीड़ित रामविलास यादव पुत्र गुरुचरण यादव के घर में अज्ञात चोर घुस गए। चोरों ने घर में रखी अलमारी से लगभग 3 से 4 लाख रुपये के कीमती जेवरात और 10 हजार रुपये नगद चोरी कर ले गए। सुबह जब परिवार के लोग कमरे से निकले तो दूसरे कमरे में सामान बिखरा देखकर चोरी का पता चला। इसके बाद परिवार ने सूचना पीआरबी 112 को दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया। इसी क्रम में बगल में दुर्गेश कुमार उपाध्याय के घर में चोर बाउंड्री कूदकर घर घुसे। वहां खड़ी दो बाइक ले जाने का प्रयास किया, असफल होने पर चोरों ने दोनों बाइको को क्षतिग्रस्त कर दिया। घर की खिड़की तोड़ने का प्रयास किया और बाहर रखी दो बोरी अनाज उठा ले गए। लगातार चोरी से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। कुड़वार थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने पुलिस टीम का गठन कर जांच शुरू कर दी है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है, जिससे ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User