माथुर वैश्य महासभा का स्थापना दिवस मनाया:फतेहाबाद में महिला मंडल ने रंगोली बनाकर और दीप जलाकर मनाया उत्सव
फतेहाबाद में अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा का 139वां स्थापना दिवस महिला मंडल की बहनों ने हनुमान बाबा मंदिर में उत्साह के साथ मनाया। रेनू संजय अनवरिया के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने रंगोली बनाई और दीप प्रज्वलित कर स्थापना दिवस की खुशियां साझा कीं। इस दौरान सभी बहनों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में महिला मंडल की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन के माध्यम से संगठन की स्थापना दिवस पर एकजुटता और आपसी मेलजोल का संदेश दिया गया। इस अवसर पर रेनू गुप्ता, अर्चना गुप्ता, अनीता गुप्ता, साधना गुप्ता, गीता गुप्ता, रिंकी गुप्ता, सुनीता गुप्ता, अंजू गुप्ता, ममता गुप्ता और कल्पना गुप्ता सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)