माटीकला प्रतियोगिता में मेरठ के नीलू कुमार बने मंडलीय विजेता:गाजियाबाद की सीमा सागर दूसरे, हापुड़ के रिंकू तीसरे स्थान पर रहे
मंडलीय खादी महोत्सव के तीसरे दिन माटीकला प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। मेरठ के नीलू कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। गाजियाबाद की सीमा सागर दूसरे और हापुड़ के रिंकू तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को क्रमशः 15 हजार, 12 हजार और 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड ने मंडल स्तरीय यह प्रतियोगिता आयोजित की थी। परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी, मेरठ मंडल मान्या चतुर्वेदी ने बताया कि महोत्सव का मुख्य उद्देश्य मिट्टी से उत्पाद बनाने वाले शिल्पकारों को पहचान दिलाना है। इसका लक्ष्य पारंपरिक कला को आगे बढ़ाना और इसे आजीविका के अवसरों से जोड़ना भी है। महोत्सव में चाक कार्यशाला भी हुई, जिसमें मेरठ के नागरिकों ने मिट्टी से उत्पाद बनाना सीखा। शाम को कलाकोष के तहत नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की प्रस्तुतियां दर्शकों को पसंद आईं। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य पूनम शर्मा ने कहा कि मंडलीय खादी महोत्सव का उद्देश्य खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना है। यह स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को प्रोत्साहित करता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)