MDA बोर्ड बैठक आज, कई अहम प्रस्ताव पास होंगे:गोविंदपुरम-2 की लान्चिंग भी होगी,250 भूखंडों के आवंटन का रास्ता खुलेगा
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की आज महत्वपूर्ण बोर्ड बैठक होगी। इसमें गोविंदपुरम - 2 योजना की लांचिंग समेत कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं पर अहम फैसले लिए जाएंगे। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के कार्यालय में कमिश्नर संगीता सिंह की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक होनी है। इसे लेकर एमडीए की ओर से तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। एमडीए वीसी अनुभव सिंह समेत तमाम अधिकारी इस बोर्ड बैठक में शामिल रहेंगे। गोविंदपुरम - 2 में करीब 250 भूखंड हैं। इनका आवंटन होना है। बोर्ड बैठक में इसका रेट और आवंटन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।
खबर अपडेट की जाएगी….
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)