दिबियापुर में जनता दरबार:कैजरी गांव में 11 को लगेगा, जनसुविधाओं और विकास कार्यों पर चर्चा
औरैया के दिबियापुर स्थित ग्राम कैजरी में आगामी 11 अक्टूबर को ‘जनता दरबार — सेवक आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 'पिछड़ा दलित समाज सेना' के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण जनता की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से सुनकर उनके त्वरित समाधान के लिए उन्हें संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाना है। आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश शासन की राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अंकित श्रीवास्तव शिरकत करेंगे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में पिछड़ा दलित समाज सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष जय प्रकाश गौतम और सनातन रक्षक दल के प्रदेश महामंत्री आशीष श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। इस जनता दरबार में ग्रामीणों की समस्याओं, बुनियादी जनसुविधाओं और क्षेत्र के विकास कार्यों पर सीधा संवाद किया जाएगा। संगठन ने क्षेत्रीय जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याएं बेझिझक मंच पर रखें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)