मडोरी वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को कराया भोजन:समाजसेवियों ने हाल-चाल जानकर लिया आशीर्वाद
मडोरी स्थित वृद्धाश्रम में समाजसेवियों द्वारा बुजुर्गों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विशेष भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आश्रम में रह रहे सभी वृद्धजनों को पूरे आदर और सम्मान के साथ पौष्टिक व शुद्ध भोजन कराया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने वृद्धाश्रम के प्रत्येक बुजुर्ग से आत्मीयता से मुलाकात की, उनका हाल-चाल जाना और उनके स्वास्थ्य व अन्य आवश्यकताओं के बारे में चर्चा की। स्नेहपूर्ण भोजन और सम्मान पाकर आश्रम के वृद्धजनों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सेवा करने पहुंचे सभी सदस्यों को अपना भरपूर आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनकी सेवा व देखभाल करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य समाज में बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना और उन्हें यह अहसास कराना है कि वे समाज में अकेले नहीं हैं। कार्यक्रम के दौरान संस्था के लक्ष्मी नारायण सिंह, सज्जन सिंह, सुरेन्द्र सिंह, गजेंद्र सिंह, संजय सिंह, अजीत सिंह, सुरजीत सिंह, विश्वजीत सिंह, संजीत सिंह, प्रेमनारायण सिंह, कश्मीर सिंह,रब्बू माते, ध्रुव दीप सिंह एवं समस्त मुंशी परिवार सहित कई सदस्य,स्थानीय नागरिक और आश्रम प्रबंधन के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन बुजुर्गों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना के साथ किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)