बरहज में लोक नीति भारत की बैठक:क्षेत्र को शैक्षणिक और व्यापारिक केंद्र के रूप में विकसित करने पर चर्चा

Oct 09, 2026 - 16:04
0
बरहज में लोक नीति भारत की बैठक:क्षेत्र को शैक्षणिक और व्यापारिक केंद्र के रूप में विकसित करने पर चर्चा
देवरिया के बरहज में लोक नीति भारत के अध्यक्ष पंडित सत्येंद्र त्रिपाठी की मौजूदगी में हुई बैठक में बरहज को आध्यात्मिक, शैक्षणिक और व्यापारिक केंद्र के रूप में विकसित करने पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिला तो क्षेत्र के विकास के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे। त्रिपाठी ने सार्वजनिक पुस्तकालय, बस स्टैंड, मंडी समिति और तकनीकी कॉलेज की स्थापना को क्षेत्र की प्रमुख जरूरत बताया। उन्होंने कहा कि बरहज ऐतिहासिक रूप से शिक्षा, व्यापार और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र रहा है, लेकिन नियोजन के अभाव में अपेक्षित विकास नहीं हो सका। आवश्यक सुविधाओं की कमी से शिक्षा, रोजगार और व्यापार का विस्तार भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि बरहज उनकी जन्मभूमि है और इसके विकास को प्राथमिकता देना उनका उद्देश्य है। बैठक में अनुपम तिवारी, पार्थ तिवारी, सुनील गुप्ता, जय भारती, विकास पांडेय, मुरली मनोहर उपाध्याय, शिवम गिरी और शिवम द्विवेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User