मड़ुए की लिट्टी खाने से 66 लोग बीमार:बलिया में जीवित्पुत्रिका व्रत के दिन बिगड़ी तबीयत, 65 डिस्चार्ज, एक का इलाज जारी

Oct 04, 2026 - 23:14
0
मड़ुए की लिट्टी खाने से 66 लोग बीमार:बलिया में जीवित्पुत्रिका व्रत के दिन बिगड़ी तबीयत, 65 डिस्चार्ज, एक का इलाज जारी
बलिया में जीवित्पुत्रिका व्रत से एक दिन पहले मड़ुए की रोटी/लिट्टी खाने से 66 लोग बीमार पड़ गए। सभी जिला अस्पताल में भर्ती हुए। रविवार तक 65 मरीजों को छुट्टी दे दी गई, जबकि एक का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। यह घटना शुक्रवार को बांसडीह तहसील के आसचौरा और चोकन गांव में हुई। ग्रामीणों को उल्टी, चक्कर और शरीर में कंपन जैसे लक्षण दिखे। एक मरीज को सांस लेने में भी परेशानी हुई। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभय कुमार राय ने बताया कि मरीजों के स्टूल, उल्टी और खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं। कुल 66 मरीजों में से 56 जिला अस्पताल में, छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह में और चार शारदा अस्पताल में भर्ती हुए थे। सभी भर्ती मरीजों की हालत सामान्य बताई गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User