मंत्री दानिश बोले- चंद्रशेखर ने विचारों से बनाई अलग पहचान:बलिया में जननायक की जन्मशताब्दी और केंद्र-राज्य सरकार के 12-9 साल पूरे होने पर कार्यक्रम

Oct 04, 2026 - 23:14
0
मंत्री दानिश बोले- चंद्रशेखर ने विचारों से बनाई अलग पहचान:बलिया में जननायक की जन्मशताब्दी और केंद्र-राज्य सरकार के 12-9 साल पूरे होने पर कार्यक्रम
बलिया के चितबड़ागांव में चंद्रशेखर की जन्मशताब्दी और केंद्र-राज्य सरकार के 12-9 साल के शानदार कार्यकाल पूरा होने पर कार्यक्रम हुआ। राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि चंद्रशेखर ने सार्वजनिक जीवन में अपने विचारों और सिद्धांतों से अलग पहचान बनाई। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती व चंद्रशेखर के चित्र पर दीप जलाकर हुई। अतिथियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने चंद्रशेखर के राजनीतिक जीवन और बलिया से जुड़ाव पर बात की। केंद्र की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी भी दी गई। देखें, 3 तस्वीरें… आयोजक नीरज शेखर ने भाजपा में कार्यकर्ता सम्मान पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चंद्रशेखर के विचारों को अपनाने को कहा। नीरज शेखर ने अतिथियों का स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, इंजिनियर वीरेंद्र पाठक 'टुन जी', सुधीर पासवान, दिनेश प्रताप सिंह, राघव सिंह, जयप्रकाश साहू, पूर्व विधायक काली चरण राजभर मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User