मेदांता ने शुरू की ‘हर घर सुरक्षित’ पहल:लोगों ने सीखा सीपीआर का तरीका, बांटी गईं किट और बुकलेट

Oct 04, 2026 - 18:53
0
मेदांता ने शुरू की ‘हर घर सुरक्षित’ पहल:लोगों ने सीखा सीपीआर का तरीका, बांटी गईं किट और बुकलेट
लखनऊ में मेदांता ने मेडिकल इमरजेंसी के दौरान शुरुआती मदद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘हर घर, हर सोसायटी सुरक्षित’ पहल शुरू की है। इसकी शुरुआत 4 अक्टूबर को शालीमार वनवर्ल्ड विस्टा, टावर-ए के हॉल में हुई। इस पहल के तहत सोसायटी के निवासियों, सुरक्षा गार्ड, सफाई कर्मचारियों और अन्य स्टाफ को फर्स्ट एड, सीपीआर और बेसिक लाइफ सपोर्ट की ट्रेनिंग दी जाएगी। मेदांता के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने कहा कि इमरजेंसी के दौरान डॉक्टर या एंबुलेंस के पहुंचने तक आसपास मौजूद लोगों की सही मदद महत्वपूर्ण होती है। इसी उद्देश्य से प्रशिक्षित लोगों की टीम तैयार की जाएगी। यहां इमरजेंसी फर्स्ट एड हब और सुरक्षा जोन बनाए जाएंगे। प्रशिक्षण में सीपीआर, डूबने की स्थिति में मदद, जिम में चोट लगने पर प्राथमिक उपचार, आग लगने पर शुरुआती सहायता तथा जानवर के काटने या डंक मारने पर फर्स्ट एड की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में लोगों को सीपीआर का अभ्यास कराया गया और फर्स्ट एड किट, सेफ होम गाइड व इमरजेंसी बुकलेट दी गईं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User