मेले में अवैध वसूली और सुरक्षा नियमों की अनेदखी का-आरोप:डीएम से शिकायत, 38 लाख में ठेका और बिना फिटनेस झूले चलाने का आरोप
हापुड़ के रामलीला मेले की व्यवस्थाओं पर सवाल उठे हैं। जिलाधिकारी कविता मीना से शिकायत की गई है कि मेले में प्रशासनिक नियमों का पालन नहीं हो रहा और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। दुकानदारों से अवैध वसूली के भी आरोप लगे हैं। श्री श्रवण कुमार आयुर्वेदिक योगा संस्थान के विकास गोयल ने यह शिकायत की है। उन्होंने बताया कि 16 अक्टूबर 2026 को जारी अनुमति की शर्तों का पालन नहीं हो रहा। आरोप है कि कुछ पदाधिकारियों ने फर्जी दस्तावेजों से पद हासिल किए और मेले का ठेका 38 लाख रुपये में दिया। शिकायत में कहा गया है कि बड़े झूले और मौत का कुआं बिना फिटनेस जांच के चल रहे हैं, जिससे लोगों की सुरक्षा को खतरा है। इसके अलावा, 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन के नीचे दुकानें लगाई गई हैं, जो हादसे का कारण बन सकती हैं। मेले में देर रात 12 बजे तक तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाए जाने से ध्वनि प्रदूषण के नियमों का उल्लंघन भी बताया गया है। शिकायतकर्ता ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)