मेरठ जिला जेल में शुरू हुई बेकरी:अब बंदी यहां बनाएंगे बिस्किट, कुकीज, मिलेगा स्वरोजगार

Sep 25, 2026 - 18:35
0
मेरठ जिला जेल में शुरू हुई बेकरी:अब बंदी यहां बनाएंगे बिस्किट, कुकीज, मिलेगा स्वरोजगार
मेरठ में शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह जिला जेल में बेकरी का शुभारंभ किया गया है। जेल में महिला, पुरुष बंदी बिस्किट, कुकीज बनाएंगे। ये आयटम जेल से बाहर स्टॉल पर भी बेचे जाएंगे। सांसद अरुण गोविल, डीएम डॉ. वीके सिंह और वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने इसका शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जेलर अवनीश यादव, जेलर मनीष कुमार तथा विरिना फाउंडेशन (NGO) के प्रतिनिधियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। सांसदनिधि से लगाई गई है बेकरी यूनिट जेल में इस बेकरी की स्थापना मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट के सांसद अरुण गोविल की सांसद निधि से हुई है। ₹20,21,250 (रुपये बीस लाख इक्कीस हजार दो सौ पचास मात्र) सांसद निधि की धनराशि बेकरी में मशीनों के लिए दी गई है। बंदियों को मिल सके स्वरोजगार वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि इस बेकरी को स्थापित करने का उद्देश्य कारागार में जो बंदी हैं, उनको स्वरोजगार से जोड़ना है। कहा कि बंदियों को कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण के अवसर प्रदान करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ये बेकरी बनाई गई है। बंदियों के जीवन को मिलेगी नई दिशा बेकरी इकाई के माध्यम से बंदियों को बेकरी उत्पाद बनाने और मार्केटिंग की जानकारी भी दी जाएगी। साथ ही उनके पुनर्वास, कौशल विकास एवं समाज की मुख्यधारा में पुनर्समावेशन को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने बेकरी इकाई को बंदियों के कौशल विकास, रचनात्मक गतिविधियों एवं स्वरोजगार की संभावनाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User