मेरठ कचहरी गेट के सामने पाइपलाइन से रास्ता बाधित:व्यापारियों ने जताया विरोध, दुकानदार बोले- ग्राहकों का रास्ता हुआ बंद

Oct 03, 2026 - 14:55
0
मेरठ कचहरी गेट के सामने पाइपलाइन से रास्ता बाधित:व्यापारियों ने जताया विरोध, दुकानदार बोले- ग्राहकों का रास्ता हुआ बंद
मेरठ में वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित कचहरी के गेट के सामने मेरठ कॉलेज की दुकानों के पास जल निगम की ओर से डाली गई पानी की पाइपलाइन को लेकर व्यापारियों ने विरोध जताया है। व्यापारियों का आरोप है कि सीएम ग्रिड योजना के तहत भूमिगत पाइपलाइन बिछाने का काम किया जा रहा था, लेकिन मार्केट के मुख्य रास्ते पर पाइपलाइन को ऊपर की ओर डाल दिया गया। इससे रास्ता बाधित हो गया है। व्यापारियों के अनुसार, इस मार्केट में अधिवक्ताओं के चैंबर के साथ कंप्यूटर जॉब वर्क समेत अन्य दुकानें संचालित हैं। मुख्य रास्ते पर पाइपलाइन होने के कारण ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। दुकानदारों के वाहन भी दुकान परिसर तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे व्यापार प्रभावित होने का दावा किया गया है। इसके साथ ही उनका कहना है कि सीएम ग्रिड योजना के तहत बिजली के तार और पानी की पाइपलाइन को जमीन के अंदर डालने के निर्देश हैं। इसके बावजूद मुख्य रास्ते पर पाइपलाइन डाल दी गई है। व्यापारियों ने जल निगम के अधिकारियों से पाइपलाइन हटाने का मौखिक अनुरोध भी किया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है। व्यापारियों ने प्रशासन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर पाइपलाइन हटवाने और रास्ता खुलवाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो व्यापारी आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। पूरे सीएम ग्रिड के निर्माण की गुणवत्ता को लेकर लगातार कुछ समाजसेवी और आरटीआई एक्टिविस्ट द्वारा भी सवालज उठाए जा रहे हैं। इसके साथ ही कुछ दिन पहले इसी दो किलोमीटर के निर्माण कार्य को एक साल में भी पूरा न किए जाने के बाद आरटीआई एक्टिविस्ट डॉ संदीप पहल ने सड़क की बरसी भी की थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User