मेरठ के प्रमुख देवी मंदिरों में नवरात्र की तैयारियां शुरू:फूलों से सजेगा दरबार, नौ दिन अलग-अलग रंगों की पोशाक में दर्शन देंगी मां

Oct 10, 2026 - 12:23
0
मेरठ के प्रमुख देवी मंदिरों में नवरात्र की तैयारियां शुरू:फूलों से सजेगा दरबार, नौ दिन अलग-अलग रंगों की पोशाक में दर्शन देंगी मां
शारदीय नवरात्र को लेकर शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। 11 अक्टूबर से शुरू होकर 20 अक्टूबर तक चलने वाले नवरात्र के दौरान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, श्रृंगार और सजावट की जाएगी। वहीं, 21 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। मंदिर समितियां भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाएं करने में जुटी हैं। इस बार मां दुर्गा का आगमन हाथी पर सवार होकर होगा। नवरात्र के नौ दिनों में भक्त मां के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करेंगे। औंघड़नाथ मंदिर में वृंदावन से आई पोशाक धारण करेंगी माँ दुर्गा बाबा औंघड़नाथ मंदिर में नवरात्र को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष सतीश सिंघल ने बताया कि मंदिर के अंदर और बाहर बिजली की सजावट की गई है। इसके साथ ही फूलों से भी मंदिर को सजाया जाएगा। नवरात्र के प्रत्येक दिन नए फूलों से मंदिर परिसर में सजावट की जाएगी। नौ दिनों तक माता रानी को अलग-अलग पोशाक पहनाई जाएगी। ये पोशाक वृंदावन से मंगाई गई हैं। नौ दिनों के लिए अलग-अलग रंगों की पोशाक तैयार की गई हैं। मंदिर में प्रतिदिन सुबह और शाम हलवे का प्रसाद वितरित किया जाएगा। माता रानी की पहली आरती सुबह छह बजे और शाम की आरती सात बजे होगी। 12 अक्टूबर को मंदिर में माता की चौकी का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु शामिल होंगे। मंदिर के बाहर मेले जैसा माहौल बनाने की तैयारी है। इसके लिए चाट और अन्य खाद्य पदार्थों की दुकानें भी लगाई जाएंगी। सदर काली माई मंदिर में बैरिकेडिंग, नौ दिन होगा विशेष श्रृंगार सदर स्थित काली माई मंदिर में भी नवरात्र की तैयारियां की जा रही हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग की जाएगी, जिससे भक्तों को दर्शन करने में परेशानी न हो। मंदिर में लगातार नौ दिनों तक माता रानी का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। दरबार को सजाने के साथ फूलों की विशेष सजावट भी होगी। अष्टमी के दिन विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। मंदिर समिति के अनुसार, पूजा पारंपरिक तरीके से संपन्न कराई जाएगी। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे दर्शन के दौरान जल्दबाजी न करें और कतार में लगकर शांतिपूर्वक माता रानी के दर्शन करें, ताकि सभी भक्तों को आसानी से दर्शन का अवसर मिल सके। अन्नपूर्णा मंदिर में 16 से 21 अक्टूबर तक दुर्गा उत्सव अन्नपूर्णा मंदिर में भी शारदीय दुर्गा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। मेरठ सर्वजनिन दुर्गा पूजा सोसायटी की ओर से आयोजित यह उत्सव 16 से 21 अक्टूबर तक चलेगा। यह आयोजन का 47वां वर्ष है। उत्सव के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके लिए भी तैयारियां की जा रही हैं। नवरात्र के दौरान मंदिरों में होने वाले विशेष पूजन और सजावट के चलते श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा के आगमन और प्रस्थान के वाहन का धार्मिक परंपराओं में विशेष महत्व माना जाता है। इस बार मां दुर्गा का आगमन हाथी पर सवार होकर होगा। नवरात्र के नौ दिनों में मां के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाएगी। मंदिरों में विशेष आरती, श्रृंगार और धार्मिक आयोजनों के साथ भक्त मां की आराधना करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User