मेरठ के विनय कुराली की सपा में वापसी:बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र जाटव भी शामिल हुए

Oct 16, 2026 - 12:03
0
मेरठ के विनय कुराली की सपा में वापसी:बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र जाटव भी शामिल हुए
मेरठ के दो नेता विनय कुराली और योगेंद्र जाटव ने समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन की। उन्होंने लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने सदस्यता ली। इस दौरान जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी भी मौजूद थे। विनय कुराली 1999 से 2006 तक सपा में थे और 2000 में जिला पंचायत सदस्य चुने गए। उनकी पत्नी रीना भी 2005-2010 तक जिला पंचायत सदस्य रहीं। 2007 में बसपा के टिकट पर मेरठ शहर विधानसभा से चुनाव लड़ा, पर हार गए। 2024 से भाजपा में सक्रिय थे। उन्होंने अखिलेश यादव के नेतृत्व से प्रभावित होकर सपा में वापसी की बात कही। योगेंद्र जाटव ने बसपा में लंबी पारी खेली। वह 2007 में मेरठ के जिलाध्यक्ष और वित्त विकास निगम के उपाध्यक्ष रहे। 2018 तक उन्होंने कोआर्डिनेटर का पद संभाला। 2024 में खुद को भाजपा का सिपाही बताया था। उनका कहना है कि उन्हें भाजपा के कार्यक्रमों की जानकारी नहीं मिलती थी और उनके पास कोई पद नहीं था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User