मेरठ की सड़कों पर दिखी ‘वायरल सुपरहीरो कार’:रूफटॉप पर बैठे दिखे आयरनमैन-स्पाइडरमैन, राहगीरों ने रुककर बनाए वीडियो

Oct 08, 2026 - 16:36
0
मेरठ की सड़कों पर दिखी ‘वायरल सुपरहीरो कार’:रूफटॉप पर बैठे दिखे आयरनमैन-स्पाइडरमैन, राहगीरों ने रुककर बनाए वीडियो
शहर की सड़कों पर इन दिनों एक अलग अंदाज में सजी कार लोगों का ध्यान खींच रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सफेद रंग की एर्टिगा कार नजर आ रही है, जिसके रूफटॉप के चारों तरफ अलग-अलग ट्रेंडिंग कैरेक्टर्स लगाए गए हैं। कार की छत के आगे और दोनों किनारों पर आयरनमैन, स्पाइडरमैन, कैप्टन अमेरिका और हल्क जैसे सुपरहीरो कैरेक्टर नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही बैटमैन, जोकर और ड्रैगन भी कार की सजावट का हिस्सा हैं। अलग-अलग रंगों और डिजाइन में लगे इन कैरेक्टर्स की वजह से सामान्य दिखने वाली कार सड़क पर बाकी वाहनों से बिल्कुल अलग नजर आती है। सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय कार का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद इसे लेकर लोगों के बीच भी चर्चा शुरू हो गई है। यूजर्स कार पर लगे अलग-अलग कैरेक्टर्स को लेकर कमेंट कर रहे हैं। किसी को यह सजावट बच्चों के पसंदीदा सुपरहीरोज की याद दिला रही है तो किसी के लिए यह मेरठ की सड़कों पर नजर आया अनोखा नजारा है। फिलहाल, कार किसकी है और इन कैरेक्टर्स को लगाने का खास उद्देश्य क्या है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन अनोखे अंदाज में सजी यह कार सोशल मीडिया पर ‘मेरठ वायरल कार’ के नाम से लोगों का ध्यान जरूर खींच रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User